विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंबी वैधता के साथ वोडाफोन ने पेश किया कॉलिंग और डाटा प्लान, जियो को मिलेगी टक्कर

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 04:40 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 09:13 AM (IST)

इस प्लान को खासतौर से उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो ज्यादा कॉल्स और कम डाटा इस्तेमाल करते हैं

लंबी वैधता के साथ वोडाफोन ने पेश किया कॉलिंग और डाटा प्लान, जियो को मिलेगी टक्कर
लंबी वैधता के साथ वोडाफोन ने पेश किया कॉलिंग और डाटा प्लान, जियो को मिलेगी टक्कर

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वोडाफोन ने जियो को टक्कर देने के लिए एक नया लंबी वैधता वाला प्रीपेड प्लान पेश किया है। वोडाफोन के 279 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स समेत डाटा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्लान को खासतौर से उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो ज्यादा कॉल्स और कम डाटा इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। 300 रुपये से कम की कीमत में जियो भी एक प्लान ऑफर कर रही है। इसकी कीमत 299 रुपये है।

वोडाफोन के 279 रुपये के प्लान की डिटेल्स:

इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। यूजर्स एक दिन में 250 मिनट और एक हफ्ते में 1000 मिनट कॉलिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही 100 एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। डाटा की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 4 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। आपको बता दें कि वोडाफोन के इस नए प्लान का फायदा केवल कर्नाटक और मुंबई सर्किल के ग्राहक ही उठा पाएंगे।

जियो 299 रुपये वाला प्लान:

रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही 84 जीबी 4जी डाटा का भी लाभ मिलता है। जियो के अन्य प्लान की तरह ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 3 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से डाटा का लाभ मिलता है। यूजर्स अगर ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करते हैं तो उनके लिए यह प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

गूगल प्लस से 5 लाख यूजर्स का डाटा हुआ प्रभावित, बंद होगी सर्विस, जानें क्या है पूरा मामला

Xiaomi Mi TV 4C Pro और 4A Pro स्मार्ट टीवी की पहली सेल आज, जानें ऑफर्स

BlackBerry KEY2 LE ड्यूल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, Zenfone 5Z से होगी टक्कर 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।