विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vodafone ने पेश किया 169 रुपये का प्लान, कॉलिंग और डाटा समेत मिलेगी SMS की सुविधा

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 10 Jan 2019 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 08:37 AM (IST)

इस प्लान को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटका, चेन्नई समेत कई अन्य टेलिकॉम सर्केल्स में उपलब्ध कराया गया है

Vodafone ने पेश किया 169 रुपये का प्लान, कॉलिंग और डाटा समेत मिलेगी SMS की सुविधा
Vodafone ने पेश किया 169 रुपये का प्लान, कॉलिंग और डाटा समेत मिलेगी SMS की सुविधा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। टेलिकॉम कंपनी Vodafone ने 169 रुपये का एक नया प्लान पेश किया है। यह प्लान ओपन मार्केट में पेश किया गया है। इस प्लान के तहत यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। यह प्लान सभी वोडाफोन यूजर्स के लिए वैध है। वैसे तो कंपनी ने सभी टॉकटाइम रिचार्जेज को रीमूव कर दिया है। ऐसे में यह प्लान यूजर्स के लिए राहत के तौर पर पेश किया गया है।

Vodafone ने पेश किया 169 रुपये का प्लान:

इस प्लान के तहत कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। यूजर को एक दिन में 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट दिए जाएंगे। साथ ही यूजर्स 100 यूनिक नंबर्स पर वॉयस कॉपिंग कर पाएंगे। इसके अलावा 1 जीबी डाटा भी दिया जाएगा। इसके अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, कर्नाटका, चेन्नई समेत कई अन्य टेलिकॉम सर्केल्स में उपलब्ध कराया गया है। इस प्लान को पहले 159 रुपये में ऑफर किया जाता था। लेकिन अब इसे 169 रुपये में मॉडिफाई कर दिया है।

लगभग इसी कीमत में जियो दे रहा ये प्लान:

जियो 149 रुपये प्लान:

इस प्लान में यूजर्स को कुल 42 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन यूजर्स को 1.5 जीबी 4जी डाटा दिया जाता है। FUP खत्म होने के बाद यूजर्स को 64kbps की स्पीड दी जाएगी। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग समेत फ्री रोमिंग दी जा रही है। साथ ही 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में आपको जियो ऐप का फ्री एक्सेस मिलता है जहां आप लाइव टीवी से लेकर फ्री मूवीज तक का मजा उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Redmi Note 7 को 48MP कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ किया लॉन्च, पढ़ें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने Redmi 6 Pro की कीमत में की 1000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए RBI ने मोबाइल वॉलेट्स के लिए बनाए नए नियम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।