विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोडाफोन के इस नए प्लान में अब मिलेगा 235GB डाटा, जियो और एयरटेल को मिली चुनौती

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 29 Aug 2018 01:06 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 30 Aug 2018 12:02 PM (GMT+05:30)

Vodafone के इस प्लान में यूजर्स को अब दोगुना डाटा का लाभ दिया जा रहा है

वोडाफोन के इस नए प्लान में अब मिलेगा 235GB डाटा, जियो और एयरटेल को मिली चुनौती
वोडाफोन के इस नए प्लान में अब मिलेगा 235GB डाटा, जियो और एयरटेल को मिली चुनौती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वोडाफोन इंडिया ने एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स को 235.2GB का डाटा बेनिफिट दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा भी उठा सकते हैं। वोडाफोन इंडिया के इस प्लान का मुकाबला मुख्य प्रतिद्वंदी टेलिकॉम कंपनियों भारती एयरटेल और रिलायंस जियो से होगा। हालांकि, वोडाफोन इंडिया का यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। इस प्लान का लाभ वोडाफोन के चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है। आइए, जानते हैं इस प्लान के बारे में

वोडाफोन 458 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन इंडिया का यह प्लान 458 रुपये का है और देशभर के सभी टेलिकॉम सर्किल में लागू है। इस प्लान में यूजर्स को 3G/4G की स्पीड में डाटा बेनिफिट्स दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 1.4GB डाटा का लाभ प्रतिदिन दिया जा रहा है। वहीं, कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस प्लान में दोगुना डाटा का लाभ प्रतिदिन दिया जा रहा है। यानी कि इस प्लान में यूजर्स को 1.4GB की जगह 2.8GB डाटा का लाभ मिलता है। इस तरह से इस प्लान में कुल 235.2GB डाटा का लाभ मिलता है। डाटा के अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ यूजर्स को 398 रुपये वाले प्लान में भी 235.2GB डाटा का लाभ मिल रहा है। साथ ही, 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ दिया जा रहा है।

रिलायंस जियो 448 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को 168GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ दिया जाता है। इसके साथ ही इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) और फ्री एसएमएस की सुविधा दी जाती है। फ्री एसएमएस की डेली लिमिट 100 एसएमएस है।

भारती एयरटेल 448 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के अलावा भारती एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को 114.8GB डाटा का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 82 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.4GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अन्य बेनिफिट्स रिलायंस जियो की तरह ही दिया गया है। यानी की यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (नेशनल रोमिंग में भी) और फ्री 100 एसएमएस रोजाना का भी लाभ मिलता है। 

यह भी पढ़ें:

Google for India 2018: अब ट्रेन की लोकेशन भी बताएगा गूगल, जानें अन्य बड़ी घोषणाएं

Microsoft विकसित कर रहा है ब्लॉकचेन तकनीक, अनचाहे कॉल्स और मैसेज पर लगेगा लगाम

आपके स्मार्टफोन को चोरी होने से बचाएंगे ये ऐप्स, जानें किस तरह करते हैं काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।