8000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6.87 इंच की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
Vivo ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y32 5G लॉन्च किया है, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन ...और पढ़ें

8000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, 6.87 इंच की डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने अपना एक और नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y32 5G के नाम से पेश किया है। ये नया फोन न सिर्फ बड़ी बैटरी ऑफर कर रहा है बल्कि इसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी भी मिल रही है। फोन में 8,000mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर और IP68 व IP69 रेटिंग मिल रही है। खास बात है कि ये नया मॉडल पिछले महीने लॉन्च हुए Vivo Y32 4G से अलग है, जिसमें Unisoc चिपसेट मिल रहा था। चलिए पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालते हैं...
Vivo Y32 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस नए Vivo Y32 5G में 6.87 इंच की LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन की डिस्प्ले में 1,300 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस मिल रही है। साथ ही फोन में TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो डिवाइस में 4nm पर बेस्ड क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। जबकि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में 6GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिल रहा है।
Vivo Y32 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इस नए डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 2MP का ऑक्जिलरी सेंसर भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बैटरी है। साथ ही इसमें 44W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन की बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छा है जहां इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन और SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6, स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
Vivo Y32 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Vivo Y32 5G को फिलहाल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में ही लिस्ट किया गया है। डिवाइस दो कलर Dawn Gold और Midnight Black कलर ऑप्शन में आया है लेकिन अभी कंपनी ने इसकी कीमत और सेल डेट का खुलासा नहीं किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।