9,000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
वनप्लस ने चीन में अपना नया मिड-रेंज 5G फोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च किया है। इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 4, 9,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं।

9,000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया 5G फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने चीन में चुपचाप अपना एक और नया 'टर्बो' मिड-रेंज 5G फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस को OnePlus Turbo 6Vs के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस को कंपनी के अपने चीन के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट देखने को मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 6.78-इंच की 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 9,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। इस नए फोन के स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक OnePlus Turbo 6V जैसे लग रहे हैं, बस इसे एक नए नाम और नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
OnePlus Turbo 6Vs की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो चीन में वनप्लस टर्बो 6Vs के 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 3,699 युआन यानी लगभग 53 हजार रुपये है। डिवाइस को ऑरेंज और नोवा व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि फोन चीन के ऑनलाइन स्टोर पेज पर पहले ही 'सोल्ड आउट' दिखा रहा है और स्टॉक कब वापस आएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
OnePlus Turbo 6Vs के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में सामने की तरफ 6.78-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन की ब्राइटनेस मैक्सिमम 1,800 निट्स तक जा सकती है। फोन में हाई-फ्रीक्वेंसी PWM और DC-जैसी डिमिंग टेक्नोलॉजी भी मिल रही है। डिवाइस की मोटाई लगभग 8.5mm है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर मिल रहा है। फिलहाल लिस्ट किए गए एकमात्र वैरिएंट में 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। फोन में स्टीरियो स्पीकर, X-एक्सिस मोटर, अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और NFC जैसे फीचर्स हैं।
OnePlus Turbo 6Vs के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर मिल रहा है, जबकि सेल्फी के लिए सामने की तरफ फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस में 9,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग, 27W तक की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 'बायपास चार्जिंग' जैसे शानदार फीचर्स भी मिल रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।