विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Redmi का नया 5G फोन लॉन्च: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:00 AM (IST)

Xiaomi ने चीन में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi M100 Pro लॉन्च किया है, जिसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर, 120Hz ...और पढ़ें

Redmi का नया 5G फोन लॉन्च: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी

Redmi का नया 5G फोन लॉन्च: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और 5500mAh की बैटरी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने अपनी Redmi M-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Redmi M100 Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी का ये नया मिड-रेंज डिवाइस सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है। नया फोन Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हो गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है।

साथ ही इस फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और OLED डिस्प्ले मिल रही है। फोन में 5500mAh की बैटरी भी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP का OIS रियर कैमरा है। चलिए फोन के अन्य स्पेक्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

Redmi M100 Pro की कीमत

कीमत की बात करें तो Redmi M100 Pro को चीन में 2,499 युआन यानी लगभग 36 हजार रुपये की कीमत पर लिस्ट किया है। इस कीमत में आपको फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। डिवाइस को ब्लैक, व्हाइट, सायन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन का पर्पल कलर लेदर जैसी फिनिश भी आता है।

फिलहाल कंपनी ने इसके भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन चीन तक ही सीमित रह सकता है। हार्डवेयर के लिहाज से Redmi M100 Pro के स्पेक्स ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध Redmi Note 14 Pro से काफी मिलते-जुलते लग रहे हैं। इसलिए इस फोन को Redmi Note सीरीज के रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर देखा जा रहा है।

Redmi M100 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi M100 Pro में 6.67 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जा सकती है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 देखने को मिल रहा है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। फोन HyperOS पर रन कर रहा है।

Redmi M100 Pro के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जहां OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा है।

5500mAh की बैटरी

रेडमी के इस नए डिवाइस में 5500mAh की बैटरी मिल रही है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, X-axis लीनियर मोटर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ IR ब्लास्टर और NFC सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में IP68 रेटिंग भी मिल रही है, जो इसे धूल और पानी से प्रोटेक्शन देती है।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले iPhone 16 पर डिस्काउंट: 48MP फ्यूजन कैमरा, A18 चिपसेट और बेहतर बैटरी लाइफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।