विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo ने लॉन्च किया 5500 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, अफोर्डेबल सेगमेंट में हुई एंट्री

Published: Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM (IST)

Vivo ने ग्लोबल मार्केट में एक सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo Y19s के नाम से लाए गए फोन में ...और पढ़ें

लेटेस्ट फोन में बड़ी बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट फोन में बड़ी बैटरी दी गई है।

HighLights

  1. इस स्मार्टफोन में है 50MP का प्राइमरी कैमरा
  2. परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T612 SoC प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने ग्लोबल मार्केट में एक नया अफोर्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Vivo Y19s वीवो Y18s के सक्सेसर के तौर पर आया है। इसे कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ लेकर आई है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,500 mAh बैटरी और 6.68 इंच की डिस्प्ले जैसी खूबियां ऑफर की गई हैं। फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर रन करता है। इसमें स्क्वेयर शेप नोटिफिकेशन लाइट दी गई है, जो म्यूजिक प्लेबैक, नोटिफिकेशन और दूसरे अलर्ट के लिए अलग-अलग कलर में ब्लिंक करती है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

Vivo Y19s: प्राइस और स्टोरेज ऑप्शन

थाईलैंड में वीवो Y19s की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए THB 3,999 (लगभग 9,840 रुपये), 4GB/128GB मॉडल के लिए THB 4,399 (लगभग 10,830 रुपये) और 6GB/128GB वेरिएंट के लिए THB 4,999 (लगभग 12,300 रुपये) है। लेटेस्ट स्मार्टफोन थाईलैंड में वीवो ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ग्लॉसी ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और पर्ल सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है।

Vivo Y19s के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- वीवो के नए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000nits ब्राइटनेस, आई-प्रोटेक्शन मोड और 264ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.68-इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजॉल्यूशन 720 x 1,608 पिक्सल है।

प्रोसेसर- फोन में परफॉर्मेंस के लिए Unisoc T612 SoC प्रोसेसर लगाया गया है। जिसे 4GB/64GB, 4GB/128GB और 6GB/128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा- रियर पैनल पर f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी सेंसर और f/3.0 अपर्चर वाला 0.08-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए 5MP का सेंसर दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग- इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

ओएस- फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 कस्टम स्किन पर चलता है।

दूसरे फीचर्स- सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है, स्प्लैश और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग, 300 प्रतिशत वॉल्यूम और स्पीकर बूस्ट, SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

कनेक्टिविटी- फोन में 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS और USB टाइप-C पोर्ट की सुविधा दी गई है।

पिछले मॉडल से क्या नया?

पिछले फोन की तुलना में इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 5,500 mAh की है। नए मॉडल में 5MP का सेंसर है, जबकि पिछले मॉडल में 8MP का कैमरा दिया गया था। नया फोन वजन में थोड़ा सा ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Apple ने iOS 18.2 का पब्लिक बीटा रिलीज किया, iPhone यूजर्स को मिले नए AI फीचर्स