विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया किफायती फोन, 6.74 इंच 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:00 PM (IST)

वीवो जल्द ही अपनी Y सीरीज का नया किफायती फोन Vivo Y05s लॉन्च करने की तैयारी में है। यह फोन ...और पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया किफायती फोन, 6.74 इंच 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM

6500 mAh बैटरी वाला Vivo का नया किफायती फोन, 6.74 इंच 120Hz डिस्प्ले और 4GB RAM  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी Y सीरीज के तहत एक और नया किफायती फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। जी हां, कंपनी का ये अपकमिंग डिवाइस Vivo Y05s के नाम से जल्द ही मार्केट में आ सकता है। लॉन्च से पहले इस डिवाइस को गूगल प्ले कंसोल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इधर फोन का मॉडल नंबर और कोडनेम भी सामने आ गया है।

इस फोन को मौजूदा Vivo Y05 4G का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डिटेल्स, कीमत या फीचर्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं....

लिस्ट हुआ Vivo Y05s

The Tech Outlook की हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo Y05s को Google Play Console Supported डिवाइस लिस्ट में मॉडल नंबर V2668 और कोड नंबर V2556 के साथ स्पॉट किया गया है। खास बात ये है कि यही कोड नंबर मौजूदा Vivo Y05 4G के साथ भी जुड़ा है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि Vivo Y05s में पुराने मॉडल के कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि यह अभी कन्फर्म नहीं है कि कंपनी इसे पूरी तरह रीब्रांड करके पेश करेगी या कुछ चेंज भी किए जाएंगे।

Vivo Y05s के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स कि बात करें अगर Vivo Y05s को Vivo Y05 4G के रीब्रांडेड मॉडल के तौर पर पेश किया जाता है, तो इसमें भी 6.74 इंच की LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। ये स्क्रीन HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट से लैस हो सकती है। डिवाइस में T7225 चिपसेट के साथ 4GB LPDDR4X रैम और 64GB स्टोरेज देखने को मिल रही है।

Vivo Y05s के संभावित कैमरा स्पेक्स

कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 6500mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट, ब्लूटूथ 5.2 और डुअल-बैंड Wi-Fi जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।