विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo X80 lite लांच हुआ 256 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ, जानिए फोन के सभी फीचर्स और कीमत

By Kritarth SardanaEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2022 11:11 PM (IST)

Vivo X80 lite चीनी कंपनी विवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo X80 lite लांच कर दिया है। कंपनी ने इस ...और पढ़ें

Vivo smartphone photo credit - vivo India
Vivo smartphone photo credit - vivo India

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की कंपनी Vivo ने अपनी X series से एक नया स्मार्टफोन Vivo X80 lite को लांच कर दिया है। यह कंपनी के Vivo X80 का lite वर्जन है। कंपनी ने इसका 8 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाला एक ही मॉडल निकाला है। इसके अलावा इस फोन में और क्या फीचर्स दिये गए हैं। आइए जानते है सबके बारे में।

Vivo X80 lite के संभावित फीचर्स

• प्रोसेसर – कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 900 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है।

• डिस्प्ले - इस फोन में 6.44 इंच की स्क्रीन से AMOLED डिस्प्ले मिल मिलेगा। फोन में 1080 × 2404 पिक्सल का resolution दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 90 HZ का रिफ्रेश रेट दिया गया है। तो वहीं फोन में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन की स्क्रीन HDR10+ को सपोर्ट करती है।

• कैमरा – इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 MP का मेन बैक कैमरा OIS फीचर के साथ मौजूद है। साथ ही 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फोन में 50 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है।

• रैम और इंटरनल स्टोरेज- इस फोन में 8 GB की रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही फोन में expandable मेमोरी का विकल्प भी दिया गया है।

• बैटरी- इसमें 4,400 MAH की बैटरी लगी हुई है। इसके साथ ही 44 W की फ़ास्ट चार्जिंग का फीचर मिलता है।

• ओएस- यह फोन Android 12 के साथ लांच हुआ है।

• अन्य फीचर्स - इस फोन में NFC, Bluetooth v5.2, फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम जैसे सभी फीचर्स मौजूद हैं।

• रंग- इस फोन को सनराइज गोल्ड और डायमंड ब्लैक कलर पेश किया गया है।

Vivo X80 Lite की कीमत

Vivo X80 Lite स्मार्टफोन की कीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 35,224 रुपये है। इस स्मार्टफोन को भारत में लांच कब करेंगे इसकी जानकारी कंपनी ने अभी नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें- Vivo Y35 Review: Vivo के इस नए स्मार्टफोन मे क्या है खास, जानिए

Vivo Y52t 5G: 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लांच हुआ विवो का यह नया स्मार्टफोन