विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8,000mAh बैटरी के साथ Vivo लॉन्च करेगा तगड़ा 5G स्मार्टफोन, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा मिल सकती है 90W चार्जिंग

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:00 PM (IST)

Vivo X500 सीरीज के बाद अब Vivo X500s लॉन्च होने की तैयारी में है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिप के साथ एंट्री कर सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X500 सीरीज इंडियन मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। यह वीवो की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है। कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Vivo X500, Vivo X500 Pro, और Vivo X500 Pro Max लॉन्च किए हैं। अब खबर है कि कंपनी इस सीरीज का चौथा स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो Vivo X500s के नाम से रिलीज किया जा सकता है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कथित स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X500s को MediaTek के फ्लैगशिप चिप, LPDDR5x रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X500s के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टिपस्टर देबयान रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीवो के अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। Vivo X500s के बारे में टिपस्टर का दावा है कि यह फोन फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह चिपसेट 2nm प्रोसेसर पर बना है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.55GHz तक की है। इसके साथ ही फोन LPDDR5x रैम दिया जा सकता है। देबयान ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी ने LPDDR6 रैम को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के रिसर्व किया है।

Vivo X500s को लेकर उम्मीद है कि इस फोन में LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक और रेजोल्यूशन 2K होगा। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो Sony LYT-828 सेंसर होगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है। फोन में 64-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा।

Vivo X500s के बारे में दावा किया जा रहा है कि फोन में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज का यह फोन आईपी69 रेटिंग के साथ आएगा, जो फोन को डस्ट और वाटर से सेफ रखेगा। वीवो के इस फोन में USB 3.2 Type-C पोर्ट मिलेगा। वीवो ने फिलहाल अपकमिंग फोन के बारे में कुछ भी डिटेल ऑफिशियल नहीं की है। ऐसे में इन डिटेल्स को पूरी तरह विश्वसनीय नहीं माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।