विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:58 PM (IST)

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई X500 सीरीज के तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर, Zeiss कैमरा और 7800mAh तक की बैटरी है। ये फोन 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart और Vivo वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी

Vivo के तीन नए 5G फोन लॉन्च: MediaTek प्रोसेसर, 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी भी  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo ने इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के तीन नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने अपनी Vivo X500 सीरीज के तहत Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन्स में न सिर्फ दमदार प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिल रहा है बल्कि साथ में Zeiss ट्यून कैमरा सेटअप भी है।

इतना ही नहीं सीरीज के टॉप मॉडल Vivo X500 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। इन फोन्स में 7,800mAh की बड़ी बैटरी भी मिलेगी। नए स्मार्टफोन्स की सेल 3 दिसंबर से Amazon, Flipkart और Vivo की वेबसाइट पर शुरू होगी।

Vivo X500 सीरीज की कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये, Vivo X500 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है। Vivo X500 Pro Max के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये और 12GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1,79,999 रुपये है।

फोन्स के साथ आप फोटोग्राफी एक्सेसरीज भी ले सकते हैं। 200mm Zeiss Telephoto Extender Gen 2 लेंस की कीमत 15,999 रुपये और 400mm लेंस की कीमत 27,999 रुपये है। जबकि Vivo Imaging Kit की कीमत 11,999 रुपये है।

डिवाइस पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां SBI, HDFC Bank, IDFC First Bank और Yes Bank के कार्ड से खरीदारी करने पर 10 परसेंट इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। सीरीज का Vivo X500 मॉडल Ember Red और Titanium Black कलर में मिलेगा। जबकि Pro और Pro Max मॉडल को आप Apex Orange और Eternal Black कलर में खरीद सकेंगे।

Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि सीरीज के Vivo X500 Pro में 6.36 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।

सीरीज के प्रो और मैक्स मॉडल में 2nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इन दोनों डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा देखने को मिल रहा है। जबकि Pro Max में 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा भी है, जबकि Pro मॉडल में 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए दोनों फोन्स में 50MP का कैमरा है।

Vivo X500 के फीचर्स और बैटरी

सीरीज के Vivo X500 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जिसके साथ 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

बैटरी की बात करें तो Vivo X500 में 7,500mAh की बैटरी देखने को मिल रही है जबकि X500 Pro में 6,510mAh और Pro Max में 7,800mAh की बैटरी मिल रही है। तीनों डिवाइस में 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।