200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर
Vivo अपनी नई फ्लैगशिप X500 सीरीज के तहत तीन नए 5G फोन और Vivo GT 2 Watch कल भारत में लॉन्च करेगा। इन फोन्स में 200MP पेरिस्कोप कैमरा, 8000 mAh तक की बैटरी और MediaTek प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते हैं।

200MP कैमरा वाले Vivo के तीन नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 8000 mAh तक बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी तीन नए 5G फोन लॉन्च करने वाली है जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस नई सीरीज के साथ कंपनी Vivo GT 2 Watch भी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी।
लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत से जुड़ी कई डिटेल्स पहले ही सामने आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा और 8,000 mAh तक की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डिटेल्स
Vivo की नई X500 सीरीज भारत में कल यानी 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी। लॉन्च के बाद नए फोन्स कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और प्रमुख रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Vivo X500 सीरीज की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 के बेस वेरिएंट की कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। सीरीज के Vivo X500 Pro मॉडल की शुरुआती कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये के आसपास और Vivo X500 Pro Max के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपये के आसपास हो सकती है।
Vivo X500 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo X500 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर और 16GB तक RAM मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 64MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें 7,500 mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
Vivo X500 Pro और Pro Max के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी तरफ सीरीज के Vivo X500 Pro मॉडल में 6.36 इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले और Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इस डिवाइस में 6,510 mAh बैटरी और 64MP पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है। जबकि Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले और Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर मिल सकता है।
मैक्स मॉडल में 8,000 mAh की बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी कीमत और फीचर्स कन्फर्म नहीं किए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।