विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

Published: Tue, 24 Nov 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

Honor ने अपनी Magic Series की 10वीं वर्षगांठ पर HONOR Magic9 Pro Max स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च किया है। इसमें डुअल 200MP कैमरे, 8000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स हैं।

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor ने अपनी Magic Series के 10 साल पूरे होने के मौके पर नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HONOR Magic9 Pro Max के नाम से पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इसे अभी सिर्फ मलेशिया के मार्केट में पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला कैमरा सिस्टम है, जिसे कैमरा मेकर ARRI के साथ मिलकर बनाया गया है।

फोन में 200MP के दो रियर कैमरे देखने को मिल रहे हैं, जबकि सामने की तरफ 55MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी है। फोन में क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर, 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले भी मिल रहा है।

मिल रहा है खास कैमरा सिस्टम

HONOR Magic9 Pro Max में ARRI के साथ मिलकर बनाया गया Cinematic Imaging System देखने को मिल रहा है। इसमें ARRI LogC3 Curve, ARRI Wide Gamut 3 और 10-bit कलर डेप्थ सपोर्ट देखने को मिल रहा है। डिवाइस के ARRI CINEMA Mode से 4K 60fps तक के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। इसमें 14 प्रीसेट ARRI Looks और ARRI Look Library के 87 क्रिएटिव कलर ग्रेडिंग ऑप्शन भी मिल रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-24 at 6.40.55 PM

फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 1/1.28-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट से लैस है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 55MP का फ्रंट कैमरा है।

HONOR Magic9 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HONOR Magic9 Pro Max में 6.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ HONOR Imaging Chip H1 भी मिल रही है।

डिवाइस में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में MagicOS 11 मिल रहा है, जो Android 17 पर बेस्ड है। डिवाइस में Google Gemini और AI Button जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

HONOR Magic9 Pro Max की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो HONOR Magic9 Pro Max के 24GB RAM जिसमें 12GB Turbo RAM है और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मलेशिया में RM5,999 यानी करीब 1.35 लाख रुपये है। फोन को आप तीन कलर Shadow Black, Glacier Silver और Moss Green में खरीद सकेंगे। इसकी प्री-बुकिंग आज 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगी, जबकि इसकी सेल 4 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।