विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च कन्फर्म: 200MP कैमरा वाली सीरीज 19 नवंबर को होगी लॉन्च, 6000 mAh की मिलेगी बैटरी

Published: Sat, 16 Nov 2024 04:30 PM (IST)

Vivo X200 सीरीज 19 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने वाली है। सीरीज में वीवो X200 और वीवो X200 ...और पढ़ें

9 नवंबर को मलेशिया में Vivo X200 सीरीज लॉन्च हो रही है।
9 नवंबर को मलेशिया में Vivo X200 सीरीज लॉन्च हो रही है।

HighLights

  1. Vivo X200 सीरीज 19 नवंबर को होगी लॉन्च
  2. मिलेगा MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप Vivo X200 सीरीज को चाइना में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में उतारने के लिए कमर कस ली है। इसकी ग्लोबल लॉन्च डेट का एलान कर दिया गया है। सीरीज के दोनों फोन अगले हफ्ते एंट्री करने वाले हैं। इन्हें कंपनी 19 नवंबर को मलेशिया में लेकर आ रही है।

कन्फर्म हो चुकी डिटेल

वीवो ने X200 को टाइटेनियम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन और X200 प्रो को टाइटेनियम ग्रे और मिडनाइट ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है। दोनों फोन केवल एक ही वेरिएंट में आएंगे, जो कि 16GB रैम और 512GB स्टोरेज हैं। मलेशिया में वीवो X200 सीरीज का लॉन्च शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) शुरू होगा।

Vivo X200 सीरीज: स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने ग्लोबल लॉन्च डेट का खुलासा करने के साथ ही स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी दे दी है। दोनों फोन में डाइमेंशन 9400 SoC, 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और प्रो वर्जन में 200MP ZEISS APO टेलीफोटो कैमरा है, जबकि स्टैण्डर्ड मॉडल में 50MP टेलीफोटो कैमरा है।

प्रो मॉडल में LTPO पैनल, 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर, V3+ इमेजिंग चिप और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। दोनों फोन एंड्रॉइड पर बेस्ड फनटच OS 15 पर रन करते हैं। पानी और धूल से सेफ्टी के लिए इन्हें IP68 और IP69 रेटिंग मिली होगी।

Vivo X200 सीरीज खूबियां (चाइना)

डिस्प्ले: वीवो X200 में 6.67 इंच की डिस्प्ले है, जबकि प्रो वेरिएंट में 6.78 इंच की स्क्रीन है। जो 1.5K OLED, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: वेनिला और प्रो दोनों वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 चिपसेट है।

रैम, स्टोरेज: वीवो X200 और वीवो X200 प्रो में 16GB तक रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज है।

रियर कैमरा: X200 में Zeiss पावर्ड 50MP Sony IMX921 मेन सेंसर OIS के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो सेंसर है। प्रो वेरिएंट में OIS के साथ 50MP LYT-818 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और V3+ इमेजिंग चिप के साथ 200MP Zeiss APO टेलीफोटो सेंसर है।

सेल्फी कैमरा: दोनों फ्लैगशिप फोन 32MP सेल्फी कैमरा से लैस हैं।

बैटरी, चार्जिंग: वीवो X200 में 5,800mAh की बैटरी है, जबकि वीवो X200 प्रो में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।

यह भी पढ़ें- गीजर खरीदते समय जरूर ध्यान रखें ये 5 चीजें, वरना एक छोटी सी गलती की वजह से हो सकता है बड़ा नुकसान!