विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:17 AM (IST)

वीवो V80 5G स्मार्टफोन Amazon पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स शामिल हैं। यह ...और पढ़ें

7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले

7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपनी V सीरीज का नया 5G फोन लॉन्च किया था। Amazon अब इस नए 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से अभी आप नए वाले Vivo V80 5G को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें मिलने वाली 7,200mAh की बड़ी बैटरी है और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है।

साथ ही डिवाइस में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और शानदार डिस्प्ले वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon पर मिल रही ये डील आपके काम आ सकती है।

Vivo V80 5G पर डिस्काउंट

Amazon पर इस स्मार्टफोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है, जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो डिवाइस की कीमत और कम हो जाती है। SBI, ICICI, HDFC और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड पर 6,300 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। ये छूट क्रेडिट कार्ड EMI और नॉन-EMI दोनों ट्रांजैक्शन पर मिल रही है। बैंक ऑफर का लाभ लेने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 56,699 रुपये रह जाएगी।

इतना ही नहीं पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर तो मैक्सिमम 37,600 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर No Cost EMI से भी इस फोन को ले सकते हैं। इसके अलावा Amazon Pay के जरिए पेमेंट करने पर 1,889 रुपये तक का कैशबैक और Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज 6 महीने के लिए फ्री में मिल रहा है।

Vivo V80 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V80 5G में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। डिवाइस में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 है और इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर भी मिल रहा है। साथ ही फोन में 8 GB RAM और 128 GB, 256 GB या 512 GB स्टोरेज के ऑप्शन हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ZEISS ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है जहां 50 MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 50 MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है। साथ ही फोन में सामने की तरफ 50 MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा है।

डिवाइस के अन्य हार्डवेयर फीचर्स की बात करें तो इसमें 90W फ्लैशचार्ज के साथ 7200 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्play फिंगरप्रिंट सेंसर और धूल व पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल रही है।

यह भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन: वाइड-स्क्रीन, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।