विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 7000mAh ...और पढ़ें

7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर

7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Flipkart पर इन दिनों Big Billion Days सेल चल रही है जिसमें कई स्मार्टफोन काफी सस्ते में मिल रहे हैं। ऐसी ही एक जबरदस्त डील Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन पर भी देखने को मिल रही है। फोन को अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी समेत कई बेहतरीन फीचर्स हैं।

डिवाइस 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस है। ये फोन उन ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो दमदार बैटरी और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। चलिए इस फोन पर मिल रही डील के बारे में जानते हैं...

Vivo V70 FE 5G पर डिस्काउंट

Flipkart की सेल में Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन की कीमत ₹44,999 हो गई है। जबकि फोन की एक्चुअल कीमत ₹53,999 है, यानी फोन पर सीधे 17% की छूट मिल रही है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इसकी कीमत और कम की जा सकती है।

Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,525 तक की छूट मिल रही है। जबकि HDFC बैंक, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और Google Pay UPI के जरिए पेमेंट करने पर ₹4,500 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

एक्सचेंज ऑफर से भी बचेंगे पैसे

इतना ही नहीं फोन खरीदते वक्त पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी दिया गया है। पुराने फोन के बदले ₹39,050 तक की एक्सचेंज वैल्यू और ₹4,500 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज की असली वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Vivo V70 FE 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo V70 FE 5G में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। ये एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

कैमरा की बात करें तो फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ शानदार 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। फोन में 50MP का Eye AF सेल्फी कैमरा भी है। इसके आलावा फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 90W FlashCharge टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- 6500 mAh बैटरी वाला Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.74 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर