विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाला Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.74 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें बैंक ऑफर्स के बाद इसकी ...और पढ़ें

6500 mAh बैटरी वाला Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.74 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

6500 mAh बैटरी वाला Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.74 इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo का T5 Lite 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 6500mAh की बड़ी बैटरी, 6.74 इंच के डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर से लैस ये फोन अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

बैंक ऑफर्स का फायदा उठाने के बाद तो फोन की कीमत सिर्फ ₹17,561 रह जाती है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले डील के बारे में जान लें...

Vivo T5 Lite 44W 5G पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर Vivo T5 Lite 44W 5G की लिस्टेड कीमत ₹33,999 है, लेकिन अभी डिस्काउंट के बाद ये फोन सिर्फ ₹20,499 में मिल रहा है। फोन पर ₹250 के कूपन का डिस्काउंट भी मिल रहा है। जबकि बैंक ऑफर की बात करें तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर ₹2,688 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड्स पर तो ₹1,750 तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा आप पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹19,400 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं। सभी लागू ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹17,561 तक पहुंच सकती है।

Vivo T5 Lite 44W 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

डिवाइस में 6GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इसमें एक सेकेंडरी कैमरा है। फोन में 5MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी कैमरा भी है। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 है, जिसमें कई AI फीचर्स भी हैं।

यह भी पढ़ें- 7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले