विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo U1 देगा Redmi 7 को चुनौती, Rs 6,490 में ड्यूल रियर कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 26 Apr 2019 09:02 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 12:36 PM (IST)

Vivo अपने इस नए U-सीरीज को अगले महीने पेश करने की तैयारी में है। यह कंपनी का पहला एंड्रॉइड गो प्लेटफॉर्म वाला स्मार्टफोन हो सकता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपना अगला बजट स्मार्टफोन Vivo U1 जल्द लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को अगले महीने Rs 6,490 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo अपने इस नए U-सीरीज को अगले महीने पेश करने की तैयारी में है। यह कंपनी का पहला एंड्रॉइड गो प्लेटफॉर्म वाला स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Vivo U1 भारतीय बाजार में Redmi 7 को कड़ी चुनौती दे सकता है। आइए, जानते हैं Vivo U1 के संभावित फीचर्स के बारे में

Vivo U1 के संभावित फीचर्स

Vivo U1 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को चीन में 3GB+32GB, 3GB+64GB और 4GB+64GB वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का एचडी प्लस आइपीएस डिस्प्ले वाटर ड्रॉप नॉच फीचर के साथ दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 1520×720 पिक्सल दिया जा सकता है। डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19:9 दिया जा सकता है। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 88.6 फीसद दिया जा सकता है।

फोन की इंटरनल स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,030 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। भारत में इस स्मार्टफोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Realme C2 और Redmi 7 जैसे बजट स्मार्टफोन्स से होगा। Vivo Y सीरीज के स्मार्टफोन्स को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।