Black Friday Sale: 7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा
फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में Vivo T5x 5G स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इसमें 7200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा जैसे दमदार फीचर्स हैं, जिससे यह लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन खरीदने का अच्छा मौका है।

Black Friday Sale: 7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और 32MP सेल्फी कैमरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट पर इन दिनों ब्लैक फ्राइडे सेल चल रही है। इस दौरान Vivo के दमदार बैटरी वाले 5G स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। कंपनी Vivo T5x 5G पर जबरदस्त डील दे रही है। डिवाइस में 7200mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
इतना ही नहीं फोन में 5G कनेक्टिविटी और दमदार प्रोसेसर भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो ब्लैक फ्राइडे सेल में मिल रही ये डील आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है।
Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट ऑफर
फ्लिपकार्ट की Black Friday सेल में Vivo T5x 5G स्मार्टफोन 39% तक फ्लैट डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹27,999 में मिल रहा है, जबकि इसकी एक्चुअल कीमत ₹45,999 है। बैंक ऑफर के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,825 की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹25,174 हो जाती है।
इतना ही नहीं फोन पर HDFC, ICICI और Axis Bank के चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ₹1,500 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके भी ₹25,000 तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज डिस्काउंट की असली वैल्यू फोन के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी।
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर और 8GB तक RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिल रही है।
डिवाइस में 50MP का रियर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में 7,200mAh की बैटरी मिल रही है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।