9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत का मिला हिंट, अगले हफ्ते होना है लॉन्च
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा और 9020mAh की बैटरी होगी।

HighLights
वीवो T5 प्रो 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा।
स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट और 9020mAh बैटरी।
गेमिंग के लिए 120 fps सपोर्ट और वेपर कूलिंग।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होना है। वीवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर चुका है। कंपनी ने हाल में डिजाइन और कलर ऑप्शन की डिटेल शेयर की हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s सीरीज के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने अपकमिंग फोन को टीज करते हुए बताया है कि यह डुअल रियर कैमरा और 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Vivo T5 Pro 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी इसकी माइक्रो-साइट लाइव की है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। बैंचमार्क प्लेटफॉर्म की बात करें तो इस अपकमिंग फोन ने AnTuTu पर 11,80,000 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं। Vivo का यह फोन 120 fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा।
Vivo के इस फोन में Call of Duty Mobile और Battlegrounds Mobile India जैसे गेम 90 fps पर खेले जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोन Vivo के Game Load Optimisation Algorithm सपोर्ट करेगा, जो गेमिंग के दौरान कॉल को ऑटोमेटिक ब्लॉक और नोटिफिकेशन को साइड करेगा।
थर्मल मैनेजमेंट की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में वैपोर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन और 7000 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह 15 डिग्री सेल्सियस तक सीपीयू टेंप्रेचर को कम कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि 37000 रुपये के बजट सेगमेंट में इसी फोन में सबसे बड़ा वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा।
Vivo T5 Pro 5G संभावित कीमत
कूलिंग सिस्टम की जानकारी शेयर करते हुए कंपनी इसकी कीमत को लेकर हिंट दे चुकी है। वीवो का यह फोन 37000 रुपये की प्राइसिंग में मार्केट में लॉन्च हो सकता है। 360गैजेट्स की मानें तो यह कीमत फोन के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की हो सकती है। वीवो का यह फोन 30 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च होगा। इस फोन को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।