Vivo के 200MP कैमरा वाले 5G फोन की सेल शुरू, 7,000 mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी
वीवो ने अपनी V सीरीज का नया डिवाइस Vivo V70 FE भारत में लॉन्च किया था, जिसकी सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन 7000mAh बैटरी, 200MP प्राइमरी कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता है।

Vivo के 200MP कैमरा वाले 5G फोन की सेल शुरू, 7,000 mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी
HighLights
Vivo V70 FE की सेल भारत में आज से शुरू हुई।
फोन में 7000mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा है।
120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7360 Turbo चिपसेट मौजूद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने हाल ही में अपनी V सीरीज का नया डिवाइस Vivo V70 FE लॉन्च किया था जिसकी आज से भारत में सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने इस फोन को पिछले हफ्ते भारत में V70 लाइन-अप के तीसरे डिवाइस के तौर पर पेश किया था।
Vivo V70 और V70 Elite की तरह, V70 FE भी कैमरा परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और डिजाइन के मामले में काफी शानदार है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर के बारे में जान लें...
Vivo V70 FE की कीमत और ऑफर
कीमत की बात करें तो डिवाइस के बेस वेरिएंट की कीमत 37,999 से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है। डिवाइस के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।

डिवाइस को आप Amazon, Flipkart, Vivo India के ई-स्टोर और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। HDFC, Kotak और Axis बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर कंपनी 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है।
Vivo V70 FE के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो डिवाइस में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोन में 120Hz रिफ़्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी मिल रहा है और इसकी पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में 4nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट है। साथ ही डिवाइस में Mali-G615 MC2 GPU है।

डिवाइस में आपको 8GB या 12GB LPDDR5 RAM मिलती है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बैटरी, USB Type-C 2.0 पोर्ट और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में IP68 + IP69 रेटिंग पानी और धूल से पूरी सुरक्षा देती है।
Vivo V70 FE के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Vivo V70 FE के रियर में 1/1.56 इंच का 200MP का प्राइमरी कैमरा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी है जो ग्रुप और लैंडस्केप जैसे बड़े व्यू कैप्चर करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का कैमरा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।