9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी
फ्लिपकार्ट पर Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें 9020mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स हैं। ग्राहक इस 5G फोन को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस वाला कोई 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo का T5 Pro 5G फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस डिवाइस पर इन दिनों Flipkart जबरदस्त डिस्काउंट दे रहा है, जिसके बाद इसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 9020mAh की बैटरी है।
इतना ही नहीं इस फोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। डिवाइस में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस स्मूद हो जाता है।
Vivo T5 Pro 5G पर डिस्काउंट
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Flipkart पर Vivo T5 Pro 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इस वक्त 36,999 रुपये हो गई है। जबकि फोन की MRP 49,999 रुपये है। ऐसे में इसे आप अभी 26% डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,750 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है, जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 33,249 रुपये हो जाती है।

HDFC Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। वहीं अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके आप 32,600 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन है, जिसमें 5,708 रुपये प्रति महीने की किस्त देनी होगी।
Vivo T5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 12GB तक RAM है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है। साथ ही इसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।