10,000 mAh बैटरी वाला Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर
वीवो अपने Vivo S2 FE 5G स्मार्टफोन पर ₹3000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है, साथ ही EMI और एक्सचेंज बोनस ऑफर भी उपलब्ध हैं।

Vivo S2 FE 5G पर ₹3000 की छूट, 10000mAh बैटरी वाले फोन पर शानदार डील

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo के 10,000mAh बैटरी स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo S2 FE 5G स्मार्टफोन पर कंपनी 3000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वीवो के फोन पर यह डील कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन पर ईएमआई ऑफर भी कर रही है।
Vivo S2 FE ऑफर डिटेल
Vivo S2 FE को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। वीवो दोनों ही फोन पर यह ऑफर दे रही है। फोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 38,999 रुपये है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 42,999 रुपये है। वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर HDFC, SBI, Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है।

Vivo S2 FE स्मार्टफोन पर यह डील ईएमआई पेमेंट पर मिल रहा है। इसके साथ ही कार्ड से फुल पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही कंपनी पुराने फोन एक्सचेंज करने पर 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही वीवो 1000 रुपये का स्टूडेंट डिस्काउंट भी दे रहा है।
Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo S2 FE स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83 इंच की 1.5K डिस्प्ले मिलती है। यह AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। यह Light-Emitting Material Q10+ टेक्नोलॉजी पर बनी है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2000nits तक है। वीवो का यह फोन MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ आता है, जो 2.0GHz से 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इसके साथ ही वोवो का यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S2 FE में डुअल रियर सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। वीवो के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट भी मिलता है।
Vivo S2 FE स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी हेल्थ 6 साल की है। इस फोन में 7 लेयर बैटरी प्रोटेक्शन मिलती है। इसके साथ ही फोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।