5000 mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन अब नए कलर में, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 Go एडिशन
itel ने अपना बजट 5G स्मार्टफोन City 300 5G अब Dark Ruby और Mist Beige जैसे नए कलर ऑप्शन में ...और पढ़ें

5000 mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन अब नए कलर में, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 Go एडिशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो itel अपके लिए अपना 5G स्मार्टफोन City 300 5G अब नए कलर ऑप्शन में लेकर आया है। कंपनी ने इस डिवाइस को दो नए कलर ऑप्शन Dark Ruby और Mist Beige में लॉन्च किया है। इससे पहले ये स्मार्टफोन Bold Indigo कलर में पहले से भी उपलब्ध था।
अब नए कलर ऑप्शन के साथ आप इस फोन में कुल तीन कलर वेरिएंट में खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस डिवाइस को 5G कनेक्टिविटी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ बजट सेगमेंट में उतारा है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं
itel City 300 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो itel City 300 5G की कीमत भारत में सिर्फ 14,999 रुपये है। ग्राहक इस फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे। नए कलर ऑप्शन के साथ कंपनी अब बजट 5G फोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने का ट्राई कर रही है।
itel City 300 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो itel City 300 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 2.5D ग्लास डिजाइन भी मिल रहा है। फोन में ऑक्टाकोर Unisoc T8200 प्रोसेसर है, जो 6nm प्रोसेस पर बना हुआ है। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में Mali-G57 MC2 GPU है।
डिवाइस में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की हेल्प से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Android 16 Go Edition से लैस है।
itel City 300 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 13MP का ऑटोफोकस कैमरा देखने को मिल रहा है। फोन में 2K रेजोल्यूशन में 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि की सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।
डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी, 10W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0 है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।