Motorola के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर
फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला सिग्नेचर 5G फोन पर शानदार डील मिल रही है, जिसमें फ्लैट डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर शामिल ...और पढ़ें

Motorola के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट, AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई नया प्रीमियम 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट अपके लिए MOTOROLA Signature डिवाइस पर शानदार डील लेकर आया है। फोन पर न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है बल्कि इस पर बैंक और खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।
मोटोरोला सिग्नेचर कंपनी ने इस डिवाइस को जनवरी 2026 में रिलीज किया था। इस फोन में 6.8-इंच की 165Hz AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर और ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जान लें...
MOTOROLA Signature पर डिस्काउंट
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Motorola Signature के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को आप Flipkart से 20% डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। जहां फोन की MRP 74,999 रुपये है, लेकिन फिलहाल ये डिवाइस बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 59,999 रुपये में मिल रहा है। जबकि बैंक ऑफर्स के साथ तो डिवाइस पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 5,613 रुपये तक की छूट मिल रही है।

HDFC, ICICI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी 2,750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन की कीमत को और कम करने के लिए एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसमें पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर 53,450 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू और 2,750 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। ऑफर्स के बाद फोन की प्रभावी कीमत 54,386 रुपये तक जा सकती है। इतना ही नहीं आप फोन को 5,000 रुपये की 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं।
MOTOROLA Signature के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला सिग्नेचर में 6.8 इंच की एक्सट्रीम LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। साथ ही फोन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 6,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 भी मिल रहा है।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट के साथ 12GB या 16GB LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस एंड्रॉइड 16 पर चलता है और इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने वाले हैं।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 50MP के तीन रियर कैमरे OIS के साथ सोनी LYT-828 प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रावाइड और 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। फोन में सामने की तरफ 50MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।