विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6500mAh बैटरी वाला Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:00 AM (IST)

वीवो जल्द ही Vivo Y21s 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है। 

Vivo Y21s 5G जल्द होगा लॉन्च 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Vivo Y21s 5G जल्द होगा लॉन्च 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. Vivo Y21s 5G जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद।

  2. 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा।

  3. 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo इन दिनों Y सीरीज के नए अफोर्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो ने फिलहाल इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Vivo Y21s 5G को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। यह फोन 6500 mAh बैटरी और मीडियाटेक के प्रोसेसर के साथ एंट्री कर सकता है।

Vivo Y21s 5G संभावित फीचर्स

टिपस्टर सुधांशु अंबोरे ने वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी शेयर की हैं। उन्होंने कथित Vivo Y21s 5G के दो कलर वेरिएंट्स डार्क ब्लू और व्हाइट के शेड्स शेयर किए हैं। यह फोन फ्लैट रियर डिजाइन के साथ आएगा, जिसे मेटल फ्रेम के साथ डिजाइन किया गया है। बैक पैनल में दो बड़े कैमरा रिंग और साथ में फ्लैश दिया गया है। फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।

अपकमिंग Vivo Y21s 5G के बारे में टिपस्टर ने दावा किया है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600X720 पिक्सल होगा। इसके साथ ही यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। वीवो के अपकमिंग फोन को मीडियाटेक के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन तो 4जीबी और 6जीबी रैम ऑप्शन के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Vivo Y21s 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ .8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। वीवो के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में 6,500mAh बैटरी मिल सकती है, जो44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

क्या हो की कीमत

वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कथित स्पेसिफिकेशन्स से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन बजट सेगमेंट में एंट्री करेगा। मौजूदा वक्त में चिप और मेमोरी शॉर्टेज के चलते स्मार्टफोन्स के दाम काफी बढ़े हैं। ऐसे में उम्मीद है कि फोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो का यह फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) पर V2670 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया जा चुका है। ऐसे में कंपनी इसे इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।