विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:10 AM (IST)

सैमसंग गैलेक्सी A56 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जहां ग्राहक सीधे ₹16,200 से अधिक की बचत कर सकते हैं। यह फोन 50MP कैमरे, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर जैसे शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है।

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की कमी की वजह से स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसका असर नए स्मार्टफोन के साथ-साथ पुराने मॉडल्स की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि इस बीच Samsung Galaxy A56 खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है।

फोन की कीमत में सीधे 16 हजार रुपये से ज्यादा की कटौती देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं बैंक ऑफर्स के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले डील के बारे में जान लें

Samsung Galaxy A56 पर डिस्काउंट ऑफर

डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो Samsung Galaxy A56 की कीमत Flipkart पर 33,799 रुपये है। जबकि इसकी लिस्टेड MRP 49,999 रुपये बताई गई है। इस हिसाब से ग्राहकों को फोन पर सीधे 16,200 रुपये तक की छूट मिल रही है, यानी करीब 32 फीसदी डिस्काउंट मिल रहा है।

इतना ही नहीं Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 1,690 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। इस ऑफर को ऐड करने के बाद फोन की प्रभावी कीमत सिर्फ 32,109 रुपये रह जाती है। जबकि पुराने स्मार्टफोन के बदले 29,650 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

फोन को आप 3 महीने की EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं। इसमें 11,587 रुपये की तीन किस्तें देनी होंगी, यानी कुल भुगतान 34,761 रुपये करना होगा। इसके अलावा खरीदारी पर Samsung Galaxy Watch8 के लिए 1,000 रुपये का कूपन भी मिल रहा है।

Samsung Galaxy A56 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A56 में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Glass Victus+ भी मिल रहा है। डिवाइस में IP67 रेटिंग मिल रही है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा देती है।

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Exynos 1580 प्रोसेसर है। साथ ही फोन में 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के ऑप्शन भी मिल रहे हैं। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Samsung Galaxy A56 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें- 7,000 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन, Zeiss ट्यून्ड कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।