विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivo iQOO फोल्डेबल स्मार्टफोन की तस्वीरें आई सामने, ड्यूल फोल्डिंग डिस्प्ले होगी खासियत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 15 Feb 2019 11:06 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 05:42 PM (IST)

चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर Vivo iQOO की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। यहां बताया गया है कि यह फोल्डेबल फोन होगा

Vivo iQOO फोल्डेबल स्मार्टफोन की तस्वीरें आई सामने, ड्यूल फोल्डिंग डिस्प्ले होगी खासियत
Vivo iQOO फोल्डेबल स्मार्टफोन की तस्वीरें आई सामने, ड्यूल फोल्डिंग डिस्प्ले होगी खासियत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो जल्द ही अपना सब-ब्रांड iQOO लॉन्च करेगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया था कि इसे कैसे बोला जाएगा लेकिन माना जा रहा है कि इसे iQ कहा जाएगा जिसमें डबल O साइलेंट रहेगा। इस सब-ब्रांड के तहत एक फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च की जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बारे में चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट Weibo पर Vivo iQOO की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। यहां बताया गया है कि यह फोल्डेबल फोन होगा।

Vivo iQOO की तस्वीरें हुई स्पॉट:

Weibo पर जो तस्वीर पोस्ट की गई है उसे सबसे पहले PlayfulDroid ने स्पॉट किया था। इसमें दिखाया गया है कि यह फोल्डेबल फोन होगा। यह बाहर की तरफ फोल्ड किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि यह फोन सैमसंग के फोल्डेबल फोन जैसा ही होगा। दोनों स्क्रीन्स को बाहर की तरफ खोला जाएगा जिससे वो एक बड़ी स्क्रीन बन जाएगी। अगर आप बड़ा डिस्प्ले इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप इसे अंदर की फोल्ड कर सकते हैं जिससे यह ड्यूल-डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बन जाएगा।

फोटो साभार: Weibo 

Vivo ने हाल ही में अपना नया ब्रांड iQOO एक टीजर के साथ पेश किया था। इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है जो iqoo.com के नाम से उपलब्ध है। लेकिन इस पर फिलहाल Vivo के अलावा और कोई जानकारी नहीं है। वहीं, फोल्डेबल फोन के लिए इससे ज्यादा कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। PlayfulDroid के मुताबिक, Vivo iQOO को 7000 चीनी युआन यानी करीब 71,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। तस्वीरों के मुताबिक, फोन में कोई बटन या पोर्ट मौजूद नहीं है।

जानें Samsung Galaxy F के संभावित फीचर्स:

इमसें दो स्क्रीन दी जा सकती है। एक इनर स्क्रीन और एक आउटर स्क्रीन। इसका कवर डिस्प्ले 4.58 इंच का दिया जा सकता है जिसका आसपेक्ट रेश्यो 21:9 और रिजोल्यूशन 840X1960 दिया जा सकता है। इसके प्राइमरी या मेन डिस्प्ले की बात करें तो यह 7.3 इंच का दिया जा सकता है। जिसका रिजोल्यूशन 1536X2152 दिया जा सकता है। फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल मेमोरी के साथ आएगा। इसकी मेमोरी को एक्सटर्नल माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1024GB तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके प्रोसेसर और कैमरा के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Amazon पर चल रही Honor Days सेल: Honor Play से 8C तक फोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका

अनचाहे WhatsApp ग्रुप्स से हैं परेशान, अब किसी को भी एड करने के लिए लेनी होगी परमीशन

Flipkart TV Days सेल: टेलिविजन सेगमेंट पर मिल रहा 10000 रु तक का डिस्काउंट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।