Vivo X300 Pro और iQOO 15 को मिलने लगा Android 17 डेवलपर प्रीव्यू अपडेट, ऐसे करें अपग्रेड
वीवो ने Vivo X300 Pro और iQOO 15 के लिए Android 17 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम शुरू किया है। यह अपडेट फिलहाल चीन में उपलब्ध है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो, वनप्लस और रियलमी के बाद Vivo ने भी Android 17 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Pro और iQOO 15 के लिए Android 17 Beta 2 पर आधारित सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया है। यह डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम फिलहाल चीन में लाइव हुआ है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों या हफ्तों में यह ग्लोबल मार्केट में शुरू हो जाए।
वीवो के एंड्रॉयड 17 डेवलपर प्रीव्यू को लेकर कुछ Vivo X300 Pro और iQOO 15 यूजर्स ने कुछ प्रोब्लम को रिपोर्ट किया है। Vivo X300 Pro और iQOO 15 में इसे इंस्टॉल करने के बाद फिंगरप्रिंट यूज करने में दिक्कत आ रही हैं। इसके साथ ही स्क्रीनशॉट फंशन भी काम नहीं कर रहा है। वीवो यूजर्स का कहना है कि उनके फोन में थर्ड पार्टी एप्स क्रैश कर रही हैं। इसके साथ ही कुछ सिस्टम सेटिंग जैसे - सिस्टम स्टायल, ईजी मोड, प्राइवेसी सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
iQOO 15 यूजर्स का कहना है कि कुछ मामलों में छोटी विंडो काम नहीं कर रही हैं। कुछ-कुछ बार फेशियल रिकॉग्नाइजेशन भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। आइकू में कई बार होम बटन ठीक से काम नहीं कर रहा है। एंड्रॉयड 17 बीटा इंस्टॉल करने के बाद स्टेबल सॉफ्टवेयर के लिए आपको फुल फैक्ट्री रिसेट करना होगा। ऐसे में आपको जरूरी डेटा का बैकअप जरूर रख लें। इसे इंस्टॉल करने के लिए फोन में 5GB स्टोरेज और 40 प्रतिशत बैटरी होना जरूरी है।
वीवो और आइकू फोन में Android 17 बीटा कैसे इंस्टॉल करें?
-1775556950771.jpg)
अपने डेटा का बैकअप लेने के बाद फोन में सेटिंग ओपन करना है। इसके बाद आपको एडिशनल सेटिंग में जाना है। इसके बाद बैकअप एंड रिसेट पर जाना है। यहां आपको बैकअप एंड रिस्टोर में जाना है और बैकअप लेना है। एक बार बैकअप लेने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट से जरूरी फर्मवेयर फाइल डाउनलोड करनी है। इसके बाद आपको नीचे बताए स्टेप फॉलो करने हैं।
आपको अपने फोन को USB केबल की मदद से कंप्यूटर से कनेक्ट करना है। अब आपको फोन की USB सेटिंग को फाइल ट्रांसफर मोड में स्विच करना है।
अब आपको फोन की इंटरनल स्टोरेज में सॉफ्टवेयर फर्मवेयर फाइल को कॉपी करना है। फोन में सेटिंग ओपन करना है। यहां सिस्टम मैनेजमेंट एंड अपग्रेड ऑप्शन में जाना है। इसके बाद सिस्टम अपग्रेड में अपग्रेड सेटिंग और लोकल अपग्रेड में जाना है।
इसके बाद आपको डाउनलोड किया हुआ फर्मवेयर फाइल सलेक्ट करना है और अपग्रेड स्टार्ट करना है। अपग्रेड पूरा हो जाने के बाद आपको फोन रिस्टार्ट करना है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 18,999 रुपये में 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी
