सिर्फ 18,999 रुपये में 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी
Vivo T5x 5G अब ₹18,999 में उपलब्ध है, जो 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400-Turbo चिपसेट और 50MP कैमरे के साथ आता ...और पढ़ें

सिर्फ18,999 रुपये में 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से लगभग 20 हजार रुपये के बजट में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो हाल ही में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में आपको न सिर्फ बड़ी बैटरी मिलती है बल्कि डिवाइस Dimensity 7400-Turbo चिपसेट के साथ आता है।
इतना ही नहीं फोन में 50MP कैमरा और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप नया फोन खरीद रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और फीचर्स जरूर देख लें...
Vivo T5x 5G की कीमत और ऑफर्स
वैसे तो वीवो के इस फोन की कीमत 28,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस फोन को फ्लिपकार्ट से सिर्फ 18,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। साथ ही फोन पर खास बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के साथ 950 रुपये और फ्लिपकार्ट SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 750 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके साथ ही आप इस फोन को आसान EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। डिवाइस को आप 668 रुपये की 36 आसान किस्तों पर अपना बना सकते हैं। इसके अलावा डिवाइस के साथ एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले 12,850 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी ले सकते हैं।
Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो ने इस फोन को मार्च 2026 में लॉन्च किया था जो एक बैटरी-सेंट्रिक स्मार्टफोन है जिसमें 7200mAh की जबरदस्त बैटरी है। साथ ही फोन में 44W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G चिपसेट भी देखने को मिल रहा है।
साथ ही इस फोन में 6.76-इंच का 120Hz डिस्प्ले भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा है जहां 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा फोन में IP68/IP69+ वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसी खूबियां भी हैं।
