यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
USB 4 में 40 Gbps तक की स्पीड से होगा डाटा ट्रांसफर, पढ़ें अन्य खासियतें
कोई भी मैन्यूफैक्चर बिना लाइसेंस शुल्क के इसे इस्तेमाल कर सकता है। इसे वर्ष 2020 के अंत तक उपलब्ध कराया जा सकता है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। एसेसरी मार्केट में USB 4 पेश कर दी गई है। नई USB 4 इंटेल के थंडरबोल्ट प्रोटोकॉल पर आधारित है जो कई नए फीचर्स को सपोर्ट करती है। USB 4 मल्टीपल डिस्प्ले प्रोटोकॉल और बेहतर पावर डिलीवरी को सपोर्ट करता है। यह 40 Gbps की स्पीड पर डाटा ट्रांसफर करने में सक्षम है। यह रॉयलिटी फ्री है। इसका मतलब कोई भी मैन्यूफैक्चर बिना लाइसेंस शुल्क के इसे इस्तेमाल कर सकता है। इसे वर्ष 2020 के अंत तक उपलब्ध कराया जा सकता है। यहां हम USB 4 के टॉप फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
डाटा ट्रांसफर स्पीड होगी डबल: USB 4 स्टैंडर्ड की अधिकतम ट्रांसफर स्पीड 40 Gbps तक हो गई है। USB 3.2 में मौजूदा स्पीड 20 Gbps है।
100W पावर डिलीवरी: USB 4 100W पावर डिलीवरी ऑफर करता है। यह एक साथ एक्सटर्नल ग्राफिक्स कार्ड्स और दो 4K मॉनिटर्स यह फिर एक 5K डिस्प्ले के साथ कंपेटिबल है।
USB 4 कंपेटिबिलिटी: यह USB 3.x, 2.x और 1.x डिवाइसेज के साथ कंपेटिबल है। अगर आप USB 3.x केबल को Type-C कनेक्टर के साथ इस्तेमाल करते हैं तो आप उसे USB 4 केबल में अपग्रेड कर सकते हैं।
हर डिवाइस के लिए है USB 4: इसमें थंडरबोल्ट 3 के सभी बेनिफिट्स दिए जाएंगे जो नए USB स्टैंडर्ड को एनेबल करेंगे।
पुराने केबल्स के लिए सपोर्ट: मौजूदा थंडरबोल्ट 3-वेरिफाइड केबल्स और डिवाइस लेटेस्ट USB 4 के साथ काम करने में सक्षम हैं।
कंप्यूटर को करेगा सपोर्ट: मौजूदा समय में 400 से ज्यादा कंप्यूटर थंडरबोल्ट पोर्ट्स के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसमें Apple Macs, HP, Dell, Lenovo और Asus शामिल हैं।
DisplayPort 1.2 सप्लाई के लिए 8 लेन्स: थंडरबोल्ट 3 डाटा को 4 PCIe 3.0 लेंस के जरिए DisplayPort 1.2 के 8 लेन में सप्लाई देता है। यह सिस्टम चार्जिंग के लिए 100W तक पावर उपलब्ध कराता है।
Windows 10 और MacOS सपोर्ट: यह 10nm Ice Lake प्रोसेसर में थंडरबोल्ट 3 स्पेसिफिकेशन सपोर्ट के साथ आता है। ऐसे में यह किसी भी थर्ड-पार्टी कंट्रोल चिप की जरुरत को खत्म कर देता है। थंडरबोल्ट 3 Windows 10 और MacOS को सपोर्ट करता है।