विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

OnePlus 7 Pro के लॉन्च के बाद, Twitter पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 15 May 2019 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 06:34 PM (IST)

जिस तरह से इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार फैन्स और यूजर्स को था सोशल मीडिया पर यह स्मार्टफोन ट्रेंड करना लाज्मी था।

OnePlus 7 Pro के लॉन्च के बाद, Twitter पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
OnePlus 7 Pro के लॉन्च के बाद, Twitter पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। काफी समय के इंतजार के बाद चीनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने आखिरकर OnePlus 7 सीरीज को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। OnePlus 7 Pro को भारत में Rs 48,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। जिस तरह से इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतजार फैन्स और यूजर्स को था सोशल मीडिया पर यह स्मार्टफोन ट्रेंड करना लाज्मी था। कल रात से ही यह स्मार्टफोन ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बना रहा तो इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिएक्शन आने शुरू हो गए।

OnePlus 7 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में सिक्युरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें नॉच या बेजल आपको नहीं मिलता है। फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह तीन रैम ऑप्शन और दो इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 48 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एक 16 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। फोन में Warp 30 चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Oxygen OS 9.5 पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

Twitter रिएक्शन

ट्विटर यूजर मिशेल जोश अपने ट्वीट में OnePlus 7 Pro के पॉप-अप सेल्फी कैमरा में 48 पोंड का ईंट लटकाकर इसकी ड्यूरिबिलिटी टेस्ट करने की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर इतना तो साफ पता चलता है कि OnePlus 7 Pro में पॉप-अप मैकेनिजम काफी बेहतर दिया गया है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा OnePlus 7 Pro एक अच्छा फोन है लेकिन जैसी इसकी कीमत है इसके साथ एक USB Type- C डोंगल या USB Type- C हेडफोन देना चाहिए। एक आम इंसान जो इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदे उसे अलग से एक्सेसरीज न खरीदना पड़े।

एक और ट्विटर यूजर ने OnePlus 7 Pro के इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इसका इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर काफी तेज है।

जस्टिन शे नाम ने ट्विटर यूजर ने OnePlus 7 Pro के वाइड एंगल कैमरे से की गई तस्वीर पोस्ट की, इस फोटो में कैमरे की क्वालिटी को देखा जा सकता है।

भारतीय ट्विटर यूजर ने OnePlus 7 सीरीज के बारे में पोस्ट किया कि अपून को अब नया फोन मांगता है। 

OnePlus के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6T को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।