विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Twitter को और बेहतर बनाने की तैयारी में Elon Musk, कहा- अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 25 Apr 2023 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2023 09:20 AM (IST)

Elon Musk Latest Tweet For Users ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने दो नए ट्वीट किए हैं। एलन मस्क ने यूजर्स ...और पढ़ें

Twitter CEO Elon Musk Latest Tweet For Content Creators, Pic Courtesy- Jagran File
Twitter CEO Elon Musk Latest Tweet For Content Creators, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक कंपनी में नए बदलावों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एलन मस्क आने वाले दिनों में ट्विटर को लेकर कुछ नए बदलावों का एलान कर सकते हैं। एलन मस्क ने ट्विटर पर एक नई पोस्ट शेयर की है।

नए लेबल हुए लाइव

दरअसल नए ट्वीट ने एलन मस्क ने लिखा है कि, "We’re rapidly improving transparency & fairness on this platform, but there is still a lot of work to do". यानी हम ट्विटर पर ट्रासपेरेंसी और फेयरनेस को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। हालांकि, अभी भी बहुत से कामों को किया जाना बाकी है।

इस ट्वीट के साथ एलन मस्क ने ट्विटर सेफ्टी का एक पोस्ट शेयर किया है। ट्विटर के इस पोस्ट में बताया गया है कि नए लेबल्स को लाइव कर दिया है।

किन लेबल की हो रही बात

दरअसल ट्विटर पर किसी एक यूजर द्वारा की गई गलत पोस्ट का नकारात्मक असर भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में ट्विटर पर इस तरह की कोई स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए पॉलिसी बनाई गई है। बीते दिनों कंपनी ने नफरत फैलाने वाली पोस्ट की विजिबिलिटी को कम करने के लिए नए लेबल पेश किए थे।

इन लेबल की मदद से ऐसी पोस्ट को दूसरे यूजर द्वारा नहीं देखा जा सकेगा। दूसरे यूजर को ट्विटर की ओर से ऐसी पोस्ट पर एक लेबल दिखाई देगा। ट्विटर को बेहतर बनाने की कड़ी में नए लेबल को लाने की बात कही गई थी।

कंटेंट क्रिएटर्स को लुभा रहे मस्क

इसी के साथ एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एलन मस्क ने कंटेंट क्रिएटर्स को मॉनेटाइजेशन फीचर की जानकारी दी है।

एलन मस्क ने लिखा कि, "Content creators may wish to enable subscriptions on this platform. Just tap on Monetization in settings." यानी कंटेंट क्रिटर्स ट्विटर पर सब्सक्रिप्शन को एनेबल कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में केवल मॉनेटाइजेशन पर टैप करने की जरूरत होगी।

मालूम हो हाल ही में ट्विटर ने यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक वापिस लिया। कंपनी का कहना था कि वेरिफाइड चेकमार्क केवल पेड सब्सक्रिप्शन के साथ ही लिया जा सकता है। ऐसे में जिस यूजर ने ब्लू चेकमार्क के लिए पे नहीं किया, उससे ब्लू टिक ले लिया गया।