AI के सुरक्षित इस्तेमाल पर TRAI सख्त: प्रस्तावित ड्राफ्ट में बोर्ड अप्रूवल और रिपोर्टिंग अनिवार्य करने की सिफारिश
टेलीकॉम सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने एक बड़ा कदम उठाया ...और पढ़ें

टेलीकॉम नेटवर्क्स में AI के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए TRAI ने पेश किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क।
पीटीआई, नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क्स के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जिम्मेदार इस्तेमाल के लिए एक ब्रॉडर ड्राफ्ट फ्रेमवर्क पेश किया है। इस फ्रेमवर्क के तहत, सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने बोर्ड द्वारा मंजूर की गई AI पॉलिसीज अपनानी होंगी। इसके अलावा, उन्हें डेडिकेटेड गवर्नेंस और सिक्योरिटी कमेटियां भी बनानी होंगी। सर्विस प्रोवाइडर्स को AI से जुड़े किसी भी गंभीर हादसे की जानकारी सीधे रेगुलेटर को रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
सभी स्टेकहोल्डर्स से राय और सुझाव लेने के लिए जारी किए गए इस ड्राफ्ट गाइडलाइंस में कहा गया है कि अपने नेटवर्क्स और सर्विसेज में AI का इस्तेमाल करने वाली कंपनियां इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदों और जोखिमों- दोनों के लिए खुद जवाबदेह होंगी। यै नियम इस बात पर भी पूरी तरह लागू होगा कि वह AI सिस्टम कंपनी ने खुद इन-हाउस डेवलप किया है या फिर किसी थर्ड पार्टी से लिया है।

इस प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत, AI का इस्तेमाल करने वाली टेलीकॉम कंपनियों और दूसरे ऑथराइज्ड यूनिट्स को अपने AI सिस्टम्स को हाई, मीडियम और लो-रिस्क टियर्स में बांटना होगा। ये कैटेगराइजेशन नेटवर्क ऑपरेशन्स, फाइनेंशियल और ऑपरेशनल नतीजों और कंज्यूमर्स पर पड़ने वाले संभावित असर जैसे फैक्टर्स पर बेस्ड होगा। कंसल्टेशन पेपर में सभी AI सिस्टम्स पर इंसानी निगरानी बनाए रखने की जरूरत पर भी खास जोर दिया गया है।
रेगुलेटर ने AI से जुड़ी घटनाओं को चार श्रेणियों में बांटने का प्रस्ताव दिया है: एक्सट्रीमली सीरियस, सीरियस, मॉडरेट और लो-सिवियरिटी। इनमें से 'एक्सट्रीमली सीरियस' और 'सीरियस' घटनाओं की जानकारी TRAI को देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, टेलीकॉम कंपनियों को AI से जुड़ी घटनाओं और AI की वजह से कंज्यूमर्स को पहुंचे नुकसान से जुड़ी शिकायतों का एक सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस भी मेंटेन करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।