Total Solar Eclipse Today: सूरज के सामने आएगा चांद, छा जाएगा घनघोर अंधेरा; Google एनिमेशन के साथ ऐसे देखें सूर्य ग्रहण
आज यानी 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस खगोलीय घटना को आप भी अपने फोन लैपटॉप-पीसी में देख सकते हैं। दरअसल गूगल ने सूर्य ग्रहण को एनिमेशन के जरिए दिखाने की कोशिश की है। गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल कर ग्रहण एनिमेशन देखा जा सकता है। इसके लिए आपको इंग्लिश और हिंदी कीवर्ड इस्तेमाल करने होंगे।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Total Solar Eclipse Today: 8 अप्रैल के दिन यानी आज पृथ्वी पूर्ण सूर्य ग्रहण (total solar eclipse today) देखने जा रही है।
दरअसल, आज पूर्ण सूर्य ग्रहण (solar eclipse) केवल मेक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
गूगल ने इस घटना को एनिमेशन के साथ दिखाने की कोशिश की है। यानी गूगल एनिमेशन को भारतीय यूजर्स भी अपने फोन, लैपटॉप, पीसी पर देख सकते हैं-
गूगल एनिमेशन के साथ देखें सूर्य ग्रहण
आप कुछ कीवर्ड का इस्तेमाल कर आप गूगल एनिमेशन को देख सकते हैं। इन कीवर्ड का इस्तेमाल आप गूगल के सर्च इंजन (google.com) पर कर सकते हैं-

- April 8 eclipse
- Eclipse 2024
- Solar eclipse
- Solar eclipse 2024
- Total Solar Eclipse
इंग्लिश कीवर्ड की जगह अगर आप हिंदी कीवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी गूगल एनिमेशन को चेक किया जा सकता है। इन कीवर्ड का इस्तेमाल आप गूगल के सर्च इंजन (google.com) पर कर सकते हैं-
.jpg)
- सूर्य ग्रहण
- सूर्य ग्रहण 2024
- अप्रैल 8 ग्रहण
सूर्य ग्रहण क्या है?
सूर्य ग्रहण उस स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रमा सूरज और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। इस खगोलीय घटना के समय पृथ्वी के एक छोटे से हिस्से से सूरज पूरी तरह या आंशिक रूप से अदृश्य हो जाता है।

जैसा कि गूगल ने अपने एनिमेशन के जरिए दिखाने की कोशिश भी की है। जैसे ही चंद्रमा सूरज के आगे आता है, कुछ समय के लिए सूरज की रोशनी गायब होकर अंधेरा छा जाता है।
ये भी पढ़ेंः Surya Grahan 2024: सूर्यग्रहण को लेकर NASA की मोबाइल यूजर्स को चेतावनी, ये गलती की तो होगा बड़ा नुकसान!
सूर्य ग्रहण ऑनलाइन कैसे देखें
गूगल एनिमेशन के साथ सूर्य ग्रहण को लाइव भी देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण को नासा के साथ देख सकते हैं। इस घटना को नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।
नासा इस घटना का अलग-अलग लोकेशन से लाइव ब्रॉडकास्ट फीचर करने जा रहा है। लाइव डेमो के साथ एक्सपर्ट्स भी इस घटना का विश्लेषण करेंगे।
आज यानी 8 अप्रैल 2024 को भारतीय समयानुसार रात 09 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू हो जाएगा यह रात 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।