यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Xiaomi Mi Mix 3 से OnePlus 6T McLaren Edition तक, ये हैं 10GB रैम वाले स्मार्टफोन्स
शाओमी से लेकर नूबिया तक कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां 10 जीबी रैम से लैस हैंडसेट लॉन्च करने जा रही हैं या फिर लॉन्च कर चुकी हैं

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। 8 जीबी रैम के साथ स्मार्टफोन लॉन्च किया जाना एक आम बात हो गई है। अब कंपनियां 10 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने पर ध्यान दे रही हैं। गौर किया जाए तो फोन में ज्यादा रैम होने से फोन के बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स काम कर सकती हैं। शाओमी से लेकर नूबिया तक कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां 10 जीबी रैम से लैस हैंडसेट लॉन्च करने जा रही हैं या फिर लॉन्च कर चुकी हैं। इनमें Xiaomi Mi Mix 3 Forbidden City Special Edition से लेकर OnePlus 6T McLaren Edition तक स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
Xiaomi Mi Mix 3 Forbidden City Special Edition:
Mi Mix 3 को कुछ ही महीने पहले लॉन्च किया गया है। अब इस फोन का स्पेशल एडिशन यानी Mi Mix 3 Forbidden City भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 10 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.39 इंच का एफएचडी प्लस डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा इसमे क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Xiaomi Black Shark Helo:
इस फोन में नई लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है जो फोन को ओवरहीट होने से बचाता है। साथ ही इसमें बेहतर कनेक्टिविटी के लिए X+1 एंटीना भी दिया गया है। फोन में ब्लैक शार्क बायप्लेन हैंडल कंट्रोलर डॉक भी मौजूद है जो जॉयस्टिक और अन्य बटन के साथ आता है। इसे हैंडसेट से कनेक्ट किया जा सकता है। 6 और 8 जीबी रैम वाले फोन में बायप्लेन हैंडल बायीं तरफ दिया गया है। वहीं, 10 जीबी रैम वेरिएंट में बायप्लेन हैंडल दोनों तरफ मौजूद है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3199 चीनी युआन यानी करीब 34,100 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3499 चीनी युआन यानी करीब 37,000 रुपये है। इसके प्रीमियम यानी 10 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4199 चीनी युआन यानी करीब 44,500 रुपये है। यह फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अन्य फीचर्स की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Nubia Red Magic Mars:
यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है। यह फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 360 दिया गया होगा। यह फोन 10 जीबी तक की रैम के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई होगी। यह ब्लैक और फ्लेम रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, यह कलर केवल 6 और 8 जीबी रैम में ही आएंगे। वहीं, 10 जीबी रैम वरिएंट कैमॉफ्लैग कलर में पेश किया जाएगा।
.jpg)
OPPO Find X:
Oppo Find X का हाई-एंड वेरिएंट भी जल्द लॉन्च हो सकता है। यह फोन 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। इससे पहले इसे 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था। Oppo Find X के 10 जीबी वेरिएंट को चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इसमें 256 जीबी की इंटरनल मेमोरी दिए जाने की उम्मीद है। एक ट्विटर यूजर ने इस फोन के 10 जीबी रैम वेरिएंट की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें 3645 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही यह वेरिएंट VOOC या सुपर VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर सकता है।
OnePlus 6T McLaren Edition:
कंपनी McLaren के साथ साझेदारी के तहत OnePlus 6T McLaren Edition स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। इस फोन की टैगलाइन Salute to Speed होगी। खबरों की मानें तो इसमें 10 जीबी रैम दी जाएगी। यह फोन रैप चार्ज तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों के मुताबिक इस फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।