Tech News 19th February Highlights: Oppo Reno 3 Pro भारत में Quad Rear कैमरा के साथ होगा लॉन्च
<p>Tech News 19th February Highlights: Oppo Reno 3 Pro को भारत में 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा भी दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से हुई है</p>
Oppo Reno 3 Pro भारत में Quad Rear कैमरा के साथ होगा लॉन्च
Oppo Reno 3 Pro को भारत में 2 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा भी दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से हुई है। कंपनी ने यह टीजर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया है। इससे पहले भी फोन को लेकर कई खबरें सामने आई हैं जिसमें Oppo Reno 3 Pro के फीचर्स की जानकारी दी गई है।
Apple इस साल लॉन्च करेगा ट्रैकिंग डिवाइस AirTags
Apple इस साल जून में आयोजित होने वाले अपने सालाना टेक्नोलॉजी इवेंट WWDC 2020 में ट्रैकिंग डिवाइस AirTags को लॉन्च करने वाला है। Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने इस बात की जानकारी दी है। Apple AirTags को iPhone 11 सीरीज के साथ इस्तेमाल करके डिवाइस को ट्रैक किया जा सकता है। Ming-Chi Kuo के दावों के मुताबिक, कंपनी इस साल के अंत तक 1 करोड़ से ज्यादा ट्रैकिंग डिवाइस निर्माण कर सकती है।
Galaxy A71 जल्द भारत में होगा लॉन्च, कंपनी ने किया ट्वीट
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही अपनी Galaxy A सीरीज के तहत नया हैंडसेट Galaxy A71 लॉन्च करेगी। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी गई है। हालांकि, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। आपको बता दें कि Galaxy A71 को पिछले वर्ष वियतनाम में लॉन्च किया गया था। यहां पर फोन को प्रीज्म क्रश सिल्वर, सिल्वर, ब्लू और पिंक कलर में पेश किया गया था।
Motorola Razr फोल्डेबल फोन के स्क्रीन टूटने की मिली शिकायत
Samsung Galaxy Fold को पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही Huawei ने भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को पेश किया था। साल के अंत में Motorola ने अपने लोकप्रिय Moto Razr को फोल्डेबल स्क्रीन के साथ पेश किया। इस स्मार्टफोन के साथ ही यूजर्स को Galaxy Fold की तरह ही स्क्रीन ब्रेकिंग की परेशानी आ रही है। एक यूजर को इस स्मार्टफोन के स्क्रीन टूटने की समस्या का सामना करना पड़ा है। यही नहीं, Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Z Flip के साथ भी स्क्रीन ब्रेकिंग की समस्या आई है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Samsung Galaxy Buds+ की भारतीय कीमत ₹11,990
दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट Samsung.com पर Galaxy Buds+ वायरलेस ईयरबड्स लिस्ट कर दिए हैं। यहां से इनकी प्री-बुकिंग की जा सकती है। यहां पर इसकी कीमत ₹11,990 लिस्ट की गई है। आपको बता दें कि इन ईयरबड्स को 12 फरवरी को Galaxy Unpacked Event के तहत कैलिफोर्निया में लॉन्च किया गया था।
Poco X2 की अगली फ्लैश सेल 25 फरवरी को Flipkart पर होगी आयोजित
oco X2 को कुछ समय पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस फोन को कल यानी 18 फरवरी को फ्लैश सेल में उपलब्ध कराया गया था। अगर आप इस फोन को कल की सेल में नहीं खरीद पाए हैं, तो आपको बता दें कि Poco X2 की अगली सेल 25 फरवरी को एक बार फिर आयोजित की जाएगी। यह सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगी।