Samsung Galaxy Z Flip और Moto Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन में भी आई स्क्रीन टूटने की शिकायत
पिछले साल के आखिर में लॉन्च हुए Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr में भी स्क्रीन क्रैक होने की समस्या आई है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में मुख्य आकर्षण रही Samsung Galaxy Fold (रिव्यू) फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्क्रीन टूटने की परेशानी आई थी। जिसके बाद कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ा दिया था। इसके हिंज में आ रही परेशानी की वजह से इसके फोल्डेबल स्रीमान के लेयर्स निकल रहे थे, जिसके बाद कंपनी ने इसके हिंज को और भी प्रोटेक्टेड करके लॉन्च किया था। अब, पिछले साल के आखिर में लॉन्च हुए Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr में भी स्क्रीन क्रैक होने की समस्या आई है। Input के सीनियर रिव्यूअर रे वॉन्ग ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस स्मार्टफोन के स्क्रीन में आई परेशानी को शेयर की है।
Funny all the blindly optimistic foldable fanatics are suddenly nowhere to be found... (also still waiting to hear from you Motorola)https://t.co/qq781DsvTt" rel="nofollow
— Ray Wong📱💾📼 (@raywongy) February 17, 2020
Input की रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Razr स्मार्टफोन को एक सप्ताह ही इस्तेमाल करने के बाद उसके स्क्रीन में क्रैक की समस्या सामने आई है। Input के एडिटर-इन-चीफ Josh ने बताया कि जब वो क्वीन्स से मेनहेटटन की यात्रा कर रहे थे तो इसके फोल्डेबल स्क्रीन की परतें भी अलग-अलग हो गईं। उन्होंने बताया कि ट्रैवलिंग के दौरान वो Motorola Razr को अपने जींस के पॉकेट में रखे थे। जैसे ही वो मैनहैटटन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हिंज के पास एक एयर गैप बन गया है। हालांकि, डिस्प्ले में कोई फिजिकल डैमेज तो नहीं देखा गया लेकिन पहली नजर में उसमें बबल्स दिखाई दिए।
Samsung Galaxy Z Flip में भी आई शिकायत
दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने पिछले ही दिनों अपने अफोर्डेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन के स्क्रीन चटकने की शिकायत सामने आई है। एक ट्वीटर यूजर आमिर ने ट्वीट करके बताया कि हाल ही में उसे ये फोल्डेबल स्मार्टफोन रिसीव हुआ है। इसकी स्क्रीन से जैसे ही उन्होंने प्रोटेक्शन या इंस्ट्रक्सन फिल्म को हटाया और फोन को फ्लिप किया तो उन्हें क्रैक की आवाज सुनाई दी। ये क्या ठंडे वातावरण की वजह से हुआ है? आमिर में इस स्मार्टफोन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें इसके हिंज के पास निशान देखा जा सकता है।
Received my Samsung Galaxy Z Flip just now. Opened the box. Removed the protective/instruction film. Flipped the phone as you would do since it’s a flip phone and this happened. I heard the crack as well. 😰 cold weather?#SamsungGalaxy #ZFlip #samsung pic.twitter.com/j8KLL2vm8d
— Amir 💎 (@mondoir) February 14, 2020
क्या फोल्डेबल स्मार्टफोन लेना सही?
फोल्डेबल स्मार्टफोन की स्क्रीन में आ रही इन दिक्कतों के बाद आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे कि क्या फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना सही फैसला है? तो हम आपको बता दें कि फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने से पहले आप स्मार्टफोन के साथ आने वाले यूसेज इंस्ट्रक्शन को जरूर पढ़ लें। पिछले साल लॉन्च हुए Samsung और Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन में पतले लेयर्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy Z Flip में बेन्डेबल अल्ट्रा थिन ग्लास (UTG) मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में हर फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ आने वाले यूसेज इंस्ट्रक्शन के साथ इसे इस्तेमाल करना सही होगा।