विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio Gigafiber की टक्कर में Tata Sky ने पेश किए नए प्लान्स, मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 16 Jul 2019 12:39 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 10:29 AM (IST)

Tata Sky कंपनी अपनी DTH सर्विस के साथ 21 शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस शुरु करने की तैयारी में है

Jio Gigafiber की टक्कर में Tata Sky ने पेश किए नए प्लान्स, मिल रहा अनलिमिटेड डाटा
Jio Gigafiber की टक्कर में Tata Sky ने पेश किए नए प्लान्स, मिल रहा अनलिमिटेड डाटा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tata Sky कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार प्लान लेकर आई है। कंपनी अपनी DTH सर्विस के साथ 21 शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस शुरु करने की तैयारी में है। इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को ब्रॉडबैंड के अनलिमिटिड डाटा प्लान भी ऑफर कर रही है। कंपनी ने यह कदम Jio Gigafiber को टक्कर देने के लिए उठाया है। आपको बता दें कि Jio Gigafiber जल्द ही वाई-फाई, केबल और लैंडलाइन की सुविधा लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी को देखते हुए Tata Sky ने 590 रुपये से अपने ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत की है।

Tata Sky ब्रॉडबैंड प्लान: 590 रुपये के प्लान में यूजर्स को 16 Mbps की स्पीड दी जाएगी। इसकी वैधता एक महीने की होगी। इसमें अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। सबसे अहम बात यूजर्स अपने प्लान्स के साथ वाई-फाई राउटर भी देती है। वहीं, 700 रुपये के प्लान में यूजर्स को 25Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। इसके अलावा 800 रुपये के रिचार्ज पर 50Mbps के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। वहीं, 1,300 रुपये के प्लान में यूजर्स को 100Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा।

Tata Sky सेट-टॉप बॉक्स को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे यहां से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

Tata Sky इस समय मुंबई, जयपुर, दिल्ली, नोएडा, सुरत जैसे शहरों में अपनी सर्विस उपलब्ध करा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि वो ज्लद ही अपनी सर्विस को दूसरे शहरों में शुरू करने का प्लान कर रही है।

Tata Sky ने कम किए थे सेट-टॉप बॉक्स के दाम: कंपनी ने कुछ दिन पहले एक बार फिर से अपने SD और HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत कम की थीं। कंपनी ने हाल ही में 300 रुपये की कटौती की थी। इस कटौती के साथ कंपनी ने इन सेट-टॉप बॉक्स की नई कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दी गई है। कीमत में कटौती के बाद अब Tata Sky के SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,399 रुपये हो गई है। वहीं, इसके HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये हो गई है।

Tata Sky सेट-टॉप बॉक्स को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे यहां से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

यह भी पढ़ें:

PUBG Mobile Season 8 के बारे में यहां जानें अब तक मिली हर डिटेल

जानें क्या है आंशिक चंद्र ग्रहण और कैसे देख पाएंगे आप

Flipkart Big Shopping Days सेल: स्मार्टफोन समेत इन प्रोडक्टस पर मिल रहा भारी डिस्काउंट