विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस कंपनी ने दी जियो को टक्कर, 99 रुपये में दे रहा है 39 GB डाटा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 22 Jun 2018 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:24 PM (IST)

रिलायंस जियो के टक्कर में टाटा डोकोमो ने 99 रुपये का डाटा ओनली पैक लॉन्च किया है

इस कंपनी ने दी जियो को टक्कर, 99 रुपये में दे रहा है 39 GB डाटा
इस कंपनी ने दी जियो को टक्कर, 99 रुपये में दे रहा है 39 GB डाटा

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारतीय टेलिकॉम कंपनियों के बीच चल रही जंग के बीच अब टाटा डोकोमो भी कूद गया है। डोकोमो ने एक ऐसा प्रीपेड प्लान उतारा है, जो रिलांयस जियो समेत एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के प्लान पर भारी पड़ने वाला है। टाटा डोकोमो ने 99 रुपये का एक डाटा-ओनली प्लान बाजार में उतारा है, जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन 1.4 GB डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है, यानी इस प्लान में यूजर्स को 39.2 GB डाटा का लाभ मिलेगा।

हांलाकि, इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। यह प्लान देश के सभी राज्यों में उपलब्ध होगा। डोकोमो ने यह साफ किया कि यह प्लान किसी भी व्यवसायिक गतिविधि के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस प्लान में ग्राहकों को टाटा डोकोमो के होम नेटवर्क में सिर्फ रोमिंग सुविधा मिलेगा। अन्य नेटवर्क पर यह पैक रोमिंग में काम नहीं करेगा।

बीएसएनएल का डबल धमाका:

देश की पब्लिक सेक्टर की कंपनी बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए डबल धमाका प्रीपेड प्लान उतारा है। इस प्लान में ग्राहकों को अतिरिक्त 2GB डाटा दिया जाएगा। इस तरह से बीएसएनएल के हर प्रीपेड रिचार्ज पर ग्राहकों को 2GB अतिरिक्त डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स के साथ मिलेगा। इस तरह से बीएसएनएल के 999 रुपये, 666 रुपये, 485 रुपये, 429 रुपये, 186 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा।

इसके अलावा 448 रुपये, 444 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये और 187 रुपये वाले प्लान में भी अतिरिक्त डाटा का लाभ मिलेगा। ग्राहकों के लिये यह प्लान 18 जून से लागू हो गई है। साथ ही अगर आपने अपने डेली डाटा लिमिट समाप्त भी कर दिया तो आपको 40Kbps की स्पीड से इंटरनेट की सुविधा मिलती रहेगी, जैसा एयरटेल और जियो के प्लान में मिलता है।

जियो डबल धमाका प्लान:

आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले डबल धमाका प्लान लॉन्च किया था, जिसमें यूजर्स को डेली मिलने वाले 1.5GB डाटा की जगह 3GB डाटा मिलता है। साथ ही किसी यूजर्स के पास 2GB प्रतिदिन वाला प्लान है, तो उसे 1.5GB अतिरिक्त डाटा डेली यूज के लिए मिलता है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को कोई भी अतिरिक्त रिचार्ज नहीं कराना होता है। शर्त सिर्फ यह है कि ग्राहक अपना जियो नंबर 30 जून से पहले रिचार्ज करा लें। इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।