विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जियो मानसून ऑफर VS एयरटेल 149 प्लान: डबल डाटा समेत पढ़ें अन्य फायदे

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 12 Jun 2018 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jun 2018 11:51 AM (IST)

एयरटेल को टक्कर देने के लिए जियो ने अपने प्लान्स में बदलाव किए हैं

जियो मानसून ऑफर VS एयरटेल 149 प्लान: डबल डाटा समेत पढ़ें अन्य फायदे
जियो मानसून ऑफर VS एयरटेल 149 प्लान: डबल डाटा समेत पढ़ें अन्य फायदे

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी टेलिकॉम कंपनियों के बीच टैरिफ वॉर बढ़ गई है। जियो ने एयरटेल को टक्कर देने के लिए टैरिफ प्लान्स में बदलाव किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने 399 रुपये के प्लान में 100 रुपये की कटौती की है। साथ ही 1.5 जीबी डाटा को बढ़ाकर 3 जीबी प्रतिदिन कर दिया गया है। यह प्लान केवल जून के लिए ही वैध होगा।

जियो का मानसून ऑफर:

कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया है कि जियो के 300 रुपये से ज्यादा के रिचार्जेज पर 100 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, 300 रुपये से कम कीमत के रिचार्जेज पर 20 फीसद का ऑफ मिल रहा है। यह ऑफर तभी वैध होगा जब यूजर MyJio एप या PhonePe वॉलेट से करेंगे।

नए प्लान्स की डिटेल्स:

  1. 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा पैक यूजर्स को अब 3 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। आपको बता दें कि 1.5 जीबी डाटा वाले पैक्स 149, 349, 399, 449 रुपये के हैं।
  2. 2 जीबी प्रतिदिन डाटा पैक यूजर्स को अब 3.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। आपको बता दें कि 2 जीबी डाटा वाले पैक्स 198, 398, 448, 498 रुपये के हैं।
  3. 3 जीबी प्रतिदिन डाटा पैक यूजर्स को अब 4.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। आपको बता दें कि 3 जीबी डाटा वाला पैक 299 रुपये का है।
  4. 4 जीबी प्रतिदिन डाटा पैक यूजर्स को अब 5.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। आपको बता दें कि 4 जीबी डाटा वाला पैक 509 रुपये का है।
  5. 5 जीबी प्रतिदिन डाटा पैक यूजर्स को अब 6.5 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। आपको बता दें कि 5 जीबी डाटा वाला पैक 799 रुपये का है।

आपको बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने जियो की टक्कर में एक नया प्लान पेश किया था। कंपनी 149 रुपये के रिचार्ज में 1 जीबी प्रतिदिन डाटा की जगह 2 जीबी प्रतिदिन डाटा दे रही है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिचार्ज पैक सभी सर्किल्स में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में देखा जाए तो एयरटेल यूजर्स को जियो के 198 रुपये के मुकाबले कम कीमत में समान बेनिफिट्स दे रही है।

जानें 149 रुपये के प्लान के बारे में:

149 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स को 2 जीबी 3जी/4जी प्रतिदिन डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ऐसे में यूजर्स को पूरी वैधता के दौरान 56 जीबी डाटा मिलेगा। अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस प्लान में प्रति जीबी डाटा 2.66 रुपये का मिलेगी। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) समेत 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:

अब इंसान नही मशीन देगी ट्रेन में खाना, इस ट्रेन में शुरू हुई सेवा

भारत में ई-कॉमर्स का दबदबा, 2022 तक बनेगा इतने लाख करोड़ का बाजार

सैमसंग और वीवो स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 12000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानें अन्य ऑफर्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।