विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:40 AM (IST)

सड़क पर स्पीड कैमरे देखकर गाड़ी धीमी करने के बावजूद चालान कट सकता है क्योंकि आजकल के कैमरे केवल एक बिंदु पर स्पीड नहीं मापते। वे रडार, लेजर और ANPR जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हैं।

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते

स्पीड कैमरा के पीछे की टेक्नोलॉजी: गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान? ज्यादातर लोग नहीं जानते


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सड़क पर लगे स्पीड कैमरे देखकर बहुत से लोग एकदम से अपनी गाड़ी स्लो कर लेते हैं और सोचते हैं कि अब उनका ओवरस्पीडिंग का चालान नहीं कटेगा, लेकिन इसके बावजूद कभी कभी घर पर ई-चालान पहुंच जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों हुआ? दरअसल इसके पीछे स्पीड कैमरों में मौजूद खास टेक्नोलॉजी है, जो सिर्फ एक पल की स्पीड पर डिपेंड नहीं करती है। पहले समझिए कि कैसे काम करते हैं स्पीड कैमरे

कैसे काम करते हैं स्पीड कैमरे?

आजकल रोड पर लगे स्पीड कैमरे पहले के मुकाबले ज्यादा एडवांस हो गए हैं। इनमें रडार, लेजर और ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition जैसी टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। रडार बेस्ड कैमरे रेडियो वेव्स की हेल्प से किसी व्हीकल की स्पीड काउंट करते हैं। वहीं, LiDAR टेक्नोलॉजी लेजर बीम का इस्तेमाल करके व्हीकल की दूरी और उसकी स्पीड का पता लगाती है।

गाड़ी स्लो करने पर भी क्यों कट जाता है चालान?

दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि हर स्पीड कैमरा एक ही तरीके से काम नहीं करता है। कुछ कैमरे किसी खास पॉइंट पर व्हीकल की स्पीड रिकॉर्ड करते हैं, जबकि कुछ कैमरा सड़क के एक हिस्से में व्हीकल की एवरेज स्पीड को ट्रैक कर सकते हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर किसी सड़क पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड लिमिट है और कोई शख्स इस दूरी को तय करने में तय वक्त से कम टाइम में कवर कर लेता है, तो सिस्टम उसकी एवरेज स्पीड निकालकर ओवरस्पीडिंग पकड़ सकता है। ऐसे में कैमरे के पास पहुंचने से ठीक पहले भी ब्रेक लगाने का कोई फर्क नहीं पड़ता।

इतना ही नहीं कुछ जगहों पर एक से ज्यादा कैमरे लगे होते हैं। पहला कैमरा वाहन की नंबर प्लेट और एंट्री टाइम रिकॉर्ड कर लेता है, जबकि दूसरा कैमरा एग्जिट टाइम काउंट करता है। ऐसे में दोनों के डेटा से व्हीकल की एवरेज स्पीड कैलकुलेट की जाती है।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।