विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली की सफाई में काम आएंगे ये स्मार्ट गैजेट्स, मिनटों में चमक जाएगा घर

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:01 AM (IST)

दिवाली की सफाई को आसान बनाने के लिए कई स्मार्ट गैजेट्स बाजार में उपलब्ध हैं। ये गैजेट्स रोबोट वैक्यूम क्लीनर, ...और पढ़ें

दिवाली की सफाई में काम आएंगे ये स्मार्ट गैजेट्स, मिनटों में चमक जाएगा घर

दिवाली की सफाई में काम आएंगे ये स्मार्ट गैजेट्स, मिनटों में चमक जाएगा घर


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है और ऐसे में अभी घरों में साफ-सफाई का काम जारी है। घर के हर एक कोने से लेकर किचन, फर्नीचर और यहां तक की पंखे और फर्श तक की सफाई करना किसी बड़े टास्क जैसा लगता है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली की सफाई को आसान और कम टाइम में पूरा करना चाहते हैं, तो मार्केट में आजकल कुछ स्मार्ट गैजेट्स आ गए हैं। इन गैजेट्स की मदद से आप न सिर्फ सफाई का काम आसान बना सकते हैं, बल्कि मेहनत और टाइम भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ जबरदस्त गैजेट्स के बारे में…

रोबोट वैक्यूम क्लीनर

दिवाली की सफाई के लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मार्केट में आपको 20 से 30 हजार रुपये की रेंज में एक अच्छा रोबोट वैक्यूम क्लीनर मिल जाएगा। ये बिना किसी की मदद के घर के फर्श से धूल, मिट्टी और छोटे कचरे को क्लीन कर देगा।

कई मॉडल में मैपिंग और ऑटोमैटिक चार्जिंग जैसे फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। जबकि कुछ रोबोट वैक्यूम क्लीनर में मॉपिंग की सुविधा भी ऑफर करते है। ऐसे में आप अपनी सुविधा और बजट के मुताबिक एक अच्छा रोबोट वैक्यूम क्लीनर चुन सकते हैं।

इलेक्ट्रिक स्पिन स्क्रबर

बाथरूम की टाइल्स, किचन के कोने और जिद्दी दागों को अच्छे से क्लीन करने के लिए आप इलेक्ट्रिक स्पिन स्क्रबर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें घूमने वाले ब्रश देखने को मिलते हैं, जो कम मेहनत में गंदगी हटाने में काफी ज्यादा मदद कर सकते हैं। मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स जैसे Amazon, Flipkart या Meesho पर ये ₹1,500 से ₹3,000 की रेंज में मिल जाते हैं।

रोबोटिक विंडो क्लीनर

ऐसे टाइम पर घर की विंडो और कांच के दरवाजों को क्लीन करना काफी मुश्किल काम लगता है। यहां आप विंडो क्लीनिंग रोबोट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कांच की सरफेस पर लगाकर सफाई की जा सकती है। हालांकि इस्तेमाल के दौरान कंपनी के सेफ्टी निर्देशों को जरूर फॉलो करें। ऐसे रोबोट आपको मार्केट में और ऑनलाइन 8 से 10 हजार रुपये की प्राइस रेंज में देखने को मिल जाएंगे।

हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर

इस दिवाली की सफाई में हैंडहेल्ड वैक्यूम क्लीनर आपकी काफी मदद कर सकता है। इससे आप न सिर्फ सोफा, बेड और कार बल्कि घर के छोटे कोनों में जमी धूल भी अच्छे से क्लीन कर सकते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे आसानी से यूज करने की सुविधा देता है। इससे उन एरिया की सफाई भी आसान हो जाती है, जहां बड़े वैक्यूम क्लीनर पहुंचने में दिक्कत होती है।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले iPhone 16 पर डिस्काउंट: 48MP फ्यूजन कैमरा, A18 चिपसेट और बेहतर बैटरी लाइफ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।