OnePlus के दो 5G फोन्स पर डिस्काउंट, 7,400 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स
वनप्लस ने अपनी दिवाली सेल 2026 की घोषणा की है, जो 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें OnePlus 15 और ...और पढ़ें

OnePlus के दो 5G फोन्स पर डिस्काउंट, 7,400 mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने अपनी OnePlus Diwali Sale 2026 की डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी की ये सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। सेल में वैसे तो OnePlus के कई स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स देखने को मिलेंगे, लेकिन अगर आप नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो OnePlus 15 और OnePlus 15R पर मिलने वाली डील आपको बिलकुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। बैंक ऑफर्स के बाद दोनों फोन्स को उनकी रेगुलर कीमत से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा।
OnePlus 15 पर डिस्काउंट
दिवाली सेल में वनप्लस का प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15 ऑफर्स के बाद सिर्फ 81,999 रुपये में मिलेगा। फोन की मौजूदा लिस्टेड कीमत 85,999 रुपये है। इसका मतलब है कि सेल के दौरान आपको फोन पर बैंक ऑफर समेत करीब 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस डिवाइस में दमदार स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है।
फोन में OLED 165Hz डिस्प्ले भी मिल रही है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस दे सकती है। डिवाइस में 7,300mAh की बड़ी बैटरी और OxygenOS 16 मिल रहा है। जबकि फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें तीनों कैमरे 50MP के हैं यानी इस फोन में तस्वीरें भी काफी शानदार आएंगी।

OnePlus 15R भी मिलेगा सस्ता
इतना ही नहीं सेल के दौरान OnePlus 15R पर भी अच्छा डिस्काउंट मिलने वाला है। फोन को बैंक ऑफर्स के साथ आप सिर्फ 54,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसकी रेगुलर कीमत वैसे तो 59,999 रुपये है लेकिन सेल में आप इस तरह करीब 5,000 रुपये की बचत कर पाएंगे।
कंपनी के इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी, 165Hz OLED डिस्प्ले और IP69 रेटिंग मिल रही है। इसके अलावा फोन में OxygenOS 16 मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
