विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:00 AM (IST)

जियो का ₹999 वाला प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। ...और पढ़ें

Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Jio अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के अलग अलग रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जिनमें यूजर्स को न सिर्फ डेटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है बल्कि साथ ही OTT और AI सर्विस का फायदा भी मिलता है। इसी तरह कंपनी का ₹999 वाला 5G प्लान भी ऐसे ही बेनिफिट्स ऑफर्स कर रहा है। इस प्लान में 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ टोटल 196GB डेटा मिल रहा है।

साथ ही इस प्लान में JioHotstar, JioTV और JioAICloud जैसे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी एक वैल्यू फॉर मनी प्लान ढूंढ रहे हैं जिसमें फ्री OTT भी मिले तो आप इस प्रीपेड प्लान के साथ जा सकते हैं...

Jio के ₹999 वाले प्लान के बेनिफिट्स

Jio के इस ₹999 वाले प्लान में आपको 98 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है। इस दौरान डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है, यानी पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको टोटल 196GB डेटा मिलने वाला है। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाएगी। जबकि एलिजिबल ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलने वाला है।

इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है, यानी यूजर्स को अलग से कॉलिंग या SMS के लिए रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

JioHotstar और AI सर्विस भी मिलेंगी

इस प्लान में कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है। साथ ही प्लान में JioTV और JioAICloud का बेनिफिट भी मिल रहा है। JioAICloud के तहत 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज मिल रहा है। खास बात ये है कि कंपनी इस ऑफर में 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत ₹35,100 बताई गई है।

इसके साथ ही प्लान में 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और दूसरे AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। ₹999 के इस प्लान में 12 महीने का Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है।