Move to Jagran APP

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 के लॉन्च को लेकर सामने आई डिटेल, टाइटेनियम फ्रेम के साथ होगी एंट्री?

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कथित अफवाहें इंटरनेट पर चल रही हैं और कई जगह तो इनके स्पेक्स तक की जानकारी सामने आ चुकी है। अब स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट को लेकर जानकारी दी गई है। गैलेक्सी Flip 6 कथित तौर पर ब्लू मिन्ट सिल्वर शेडो और येलो कलर में पेश किया जा सकता है जबकि Galaxy Z Fold 6 के नेवी पिंक और सिल्वर कलर में आएगा।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Tue, 11 Jun 2024 06:00 PM (IST)
Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6 के लॉन्च को लेकर सामने आई डिटेल, टाइटेनियम फ्रेम के साथ होगी एंट्री?
फोल्डेबल स्मार्टफोन के कलर्स की डिटेल सामने आई है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग इन दिनों अपने फोल्डेबल सेगमेंट को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी कथित तौर नेक्स्ट-जनरेशन फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनके बारे में सैमसंग ने कुछ नहीं कहा है।

लेकिन, अफवाह है कि इन्हें 10 जुलाई को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) में पेश किया जा सकता है। फोल्डेबल सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 शामिल हो सकते हैं। हाल ही में इनके कलर्स की डिटेल सामने आई है।

सामने आई कलर्स की डिटेल

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कथित अफवाहें इंटरनेट पर चल रही हैं और कई जगह तो इनके स्पेक्स तक की जानकारी सामने आ चुकी है। अब स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट को लेकर जानकारी दी गई है। गैलेक्सी Flip 6 कथित तौर पर ब्लू, मिन्ट, सिल्वर शेडो और येलो कलर में पेश किया जा सकता है, जबकि Galaxy Z Fold 6 के नेवी, पिंक और सिल्वर कलर में लॉन्च किए जाने की अफवाह है।

Samsung Galaxy Z Fold 6 और Flip 6: एक्सपेक्टेशन

इनमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इनमें एआई फीचर्स की पेशकश की जाएगी। इन्हें गैलेक्सी एआई से लैस किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Fold 6 पहला ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे टाइटेनियम फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा। इसमें दोबारा से डिजाइन किया गया कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके अलावा कैमरा अपग्रेड फीचर्स और बड़ी डिस्प्ले जैसी खूबियां मिलेंगी।

Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशन

फोल्डेबल फोन में 6.20 इंच की कवर और 7.6 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है। इसका रेजॉल्यूशन 2176×1812 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 374 पीपीआई है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 128GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें- स्मार्टफोन की ज्यादा SAR वैल्यू शरीर को पहुंचाती है नुकसान, ऐसे करें चेक