विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung के मुड़ने वाले नए 5G फोन इस दिन आएंगे, Galaxy Watch 9 और स्मार्ट ग्लासेज भी होंगे लॉन्च

Published: Wed, 08 Jul 2026 10:15 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:45 AM (IST)

सैमसंग ने 22 जुलाई को लंदन में Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की घोषणा की है, जहां नए फोल्डेबल स्मार्टफोन, गैलेक्सी वॉच 9 और स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च होंगे।

Samsung के मुड़ने वाले नए 5G फोन इस दिन आएंगे, Galaxy Watch 9 और स्मार्ट ग्लासेज भी होंगे लॉन्च

Samsung के मुड़ने वाले नए 5G फोन इस दिन आएंगे, Galaxy Watch 9 और स्मार्ट ग्लासेज भी होंगे लॉन्च


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने आखिरकार अपने साल के सबसे बड़े Galaxy Unpacked 2026 इवेंट की डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी का ये ग्लोबल लॉन्च इवेंट इस महीने 22 जुलाई को लंदन में होने जा रहा है। इंडियन यूजर्स इस इवेंट को शाम 6:30 बजे (IST) से लाइव एन्जॉय कर पाएंगे। इस दौरान सैमसंग अपने नए मुड़ने वाले यानी फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

इवेंट में कंपनी कई अन्य प्रीमियम डिवाइस भी पेश कर सकती है जिसमें Galaxy Watch 9 और स्मार्ट ग्लासेज शामिल होने की उम्मीद है। सैमसंग ने अपने ऑफिशियल टीजर में संकेत दिए हैं कि इस बार कंपनी AI फीचर्स और नए फॉर्म फैक्टर पर खास फोकस करेगी। साथ ही Galaxy AI को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बनाया जाएगा। चलिए विस्तार से जानते हैं कि इवेंट में क्या-क्या खास होगा...

तीन फोल्डेबल 5G फोन हो सकते हैं लॉन्च

रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार Samsung सिर्फ दो नहीं बल्कि 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इनमें Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 भी शामिल होने की उम्मीद है।

हालिया टीजर पोस्ट से पता चलता है कि नए फोल्ड फोन का डिजाइन कैसा होगा। इस बार Fold मॉडल पहले की तुलना में ज्यादा चौड़ा और छोटा हो सकता है, जिससे बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर यूजर एक्सपीरियंस भी मिल सकता है।

Galaxy AI के मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

कंपनी का कहना है कि आने वाले फोल्डेबल फोन बड़े डिस्प्ले के लिए खास तौर पर डिजाइन किए गए नए Galaxy AI फीचर्स से लैस होने वाले हैं। इनकी मदद से मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और यूजर एक्सपीरियंस पहले से और भी शानदार हो सकता है।

Galaxy Watch 9 और Ultra 2 भी आ सकते हैं

कंपनी इवेंट में न सिर्फ फोल्डेबल फोन्स बल्कि नई Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 भी लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ultra 2 में 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 800mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसी खूबियां मिलने की उम्मीद है, जिससे ये ज्यादा मजबूत और आउटडोर यूज के लिए बेहतर बन जाएगी।

स्मार्ट ग्लासेज की पहली झलक

इसके अलावा Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में कंपनी अपने लंबे टाइम से चर्चा में रहे स्मार्ट ग्लासेज की पहली झलक पेश कर सकती है। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि वो Warby Parker और Gentle Monster जैसे फैशन ब्रांड्स के साथ मिलकर Android XR प्लेटफॉर्म पर नए वियरेबल्स डिवाइस बना रही है।

यह भी पढ़ें- Google की नई Pixel 11 सीरीज इस दिन आएगी, Made by Google इवेंट में जानें क्या-क्या होगा खास