विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Google की नई Pixel 11 सीरीज इस दिन आएगी, Made by Google इवेंट में जानें क्या-क्या होगा खास

Published: Wed, 08 Jul 2026 10:00 AM (IST)

गूगल का सालाना हार्डवेयर इवेंट 'Made by Google 2026' 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में होगा, जहां Pixel 11 सीरीज और Pixel Watch 5 लॉन्च हो सकते हैं।

Google की नई Pixel 11 सीरीज इस दिन आएगी, Made by Google इवेंट में जानें क्या-क्या होगा खास

Google की नई Pixel 11 सीरीज इस दिन आएगी, Made by Google इवेंट में जानें क्या-क्या होगा खास


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गूगल के सालाना हार्डवेयर लॉन्च इवेंट यानी Made by Google 2026 की तारीख सामने आ गई है। जी हां, कंपनी का ये मेगा इवेंट 12 अगस्त को होने जा रहा है। इस इवेंट के दौरान कंपनी नेक्स्ट GEN फ्लैगशिप Pixel 11 सीरीज को पेश कर सकती है। इतना ही नहीं इस इवेंट में Google अपने नए Pixel Watch 5 स्मार्टवॉच लाइनअप को भी पेश कर सकता है।

हालांकि गूगल ने अभी तक कुछ ऑफिशियल तौर पर इवेंट की घोषणा नहीं की है, लेकिन ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन और फेमस टेक यूट्यूबर मार्केस ब्राउनली द्वारा शेयर किए गए इन्वाइट से लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। ये इवेंट अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित होगा। इस इवेंट में पिछले साल की तरह इस बार भी कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स पेश करेगी।

Made by Google इवेंट की डेट और टाइम

गूगल का ये इवेंट भारतीय समयानुसार 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। यह टाइम Google के पिछले हार्डवेयर लॉन्च इवेंट्स की तुलना में थोड़ा अलग है। इस इवेंट के दौरान कंपनी कई बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

आ रहे हैं चार नए Pixel 11 सीरीज मॉडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल इस बार Pixel 11 सीरीज के तहत चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold भी शामिल हो सकता है।

टीजर में दिख रहे डिजाइन से संकेत मिलता है कि नई सीरीज में भी गूगल अपने सिग्नेचर हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिजाइन को बनाए रख सकता है। साथ ही सीरीज में इस बार एक नया गोल्ड कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है।

मिल सकते हैं दमदार हार्डवेयर अपग्रेड

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Pixel 11 सीरीज में सैमसंग के नए M16 OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं, जिनमें पहले से ज्यादा पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। इतना ही नहीं फोन में गूगल का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जाएगा।

फोन में MediaTek M90 मॉडेम और नया Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मिल सकता है। कैमरा सिस्टम में भी बड़े अपग्रेड हो सकते हैं। स्टोरेज की बात करें तो इस बार बेस वेरिएंट 256GB से शुरू हो सकता है, यानी 128GB वेरिएंट बंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Vivo का 8,100 mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च, 8GB तक RAM और 50MP कैमरा भी