7,040mAh बैटरी और 11 इंच डिस्प्ले वाला Samsung का टैब हुआ महंगा, कंपनी 3000 रुपये बढ़ाए दाम
सैमसंग ने अपने Galaxy Tab A11+ की कीमत में दूसरी बार ₹3,000 की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी ग्लोबल मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों के कारण हुई है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए11 प्लस की कीमत फिर बढ़ी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत का असर इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। Samsung ने अपने एक और टैबलेट की कीमत बढ़ा दी हैं। सैमसंग ने Galaxy Tab A11+ की कीमत में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले नंवबर में सैमसंग ने इस टैब की कीमत 3000 रुपये बढ़ाई थी। अब कंपनी एक बार फिर से इसकी कीमत में इजाफा किया है।
Samsung Galaxy Tab A11+ की कीमत
360Gadgets ने टिपस्टर संजू चौधरी के हवाले बताया है कि Samsung ने एक बार फिर से Galaxy Tab A11+ की कीमत में 3,000 रुपये बढ़ाए हैं। कंपनी ने इस टैबलेट के सभी चार वेरिएंट्स, जिसमें वाई-फाई और 5जी मॉडल भी शामिल हैं। नई कीमतें सैमसंग की वेबसाइट और दूसरे रिटेलर्स की वेबसाइट में लाइव हो चुके हैं। सैमसंग Galaxy Tab A11+ को अब 33,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस टैब की मार्केट में सीधी टक्कर Xiaomi Pad 7 और OnePlus Pad Go 2 से होनी है। इस प्राइस रेंज में शाओमी का टैबलेट बेहतर ऑप्शन है, जो हाई रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है। अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला टैब का ऑप्शन देख रहे हैं तो वनप्लस बेहतर ऑप्शन है।
| Variant | Launch Price | Last Price | New Price |
|---|---|---|---|
| 6GB + 128GB Wi-Fi | ₹22,999 | ₹30,999 | ₹33,999 |
| 6GB + 128GB Cellular | ₹26,999 | ₹34,999 | ₹37,999 |
| 8GB + 256GB Wi-Fi | ₹28,999 | ₹38,999 | ₹41,999 |
| 8GB + 256GB Cellular | ₹32,999 | ₹43,999 | ₹46,999 |
Samsung Galaxy Tab A11+ स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab A11+ स्मार्टफोन में 11-इंच की TFT LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। सैमसंग का यह टैब MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आता है। इस टैबलेट में 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसके रियर पैनल में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस टैब में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया है, जो Dolby Atmos सपोर्ट करता है। इस टैब में 7,040mAh की बैटरी और 25W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह टैबलेट IP52 रेटिंग के साथ आता है।
यह भी पढ़ें- 200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर से मिलेगी पावर