200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Oppo का नया 5G स्मार्टफोन, MediaTek प्रोसेसर से मिलेगी पावर
Oppo 16 नवंबर को चीन में Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने प्रो मॉडल में ...और पढ़ें

Oppo Reno 17 सीरीज चीन में 16 नवंबर को होगी लॉन्च (Photo - Reno 16 Pro)
HighLights
ओप्पो रेनो 17 प्रो में मिलेगा 200MP का प्राइमरी कैमरा।
रेनो 17 प्रो में डाइमेंसिटी 8550 सुपर चिपसेट की पुष्टि हुई।
रेनो 17 सीरीज 16 नवंबर को चीन में होगी लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OPPO चीन में 16 नवंबर को Reno 17 और Reno 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले कन्फर्म कर दिया है कि इस सीरीज के स्टेंडर्ड रेनो 17 स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने प्रो मॉडल के प्राइमरी कैमरा और प्रोसेसर को लेकर भी जानकारी शेयर की है।
OPPO अपनी Reno सीरीज को शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च करता है। Reno 17 के Encounter Cat एडिशन में ओप्पो ने 3D फ्लोटिंग इफेक्ट और स्पार्कलिंग फिनिश दिया है, जिसमें ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके साथ ही पहले लॉन्च हुए इस सीरीज को Reno 15 और Reno 16 में भी डेकोरेटिव बैक पैनल देखने को मिले थे।
OPPO Reno 17 सीरीज संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Reno 17 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। OPPO ने फिलहाल कंप्लीट कैमरा सेटअप की जानकारी शेयर नहीं की है। इसके साथ ही Reno 17 में 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा सेंसर मिलेंगे। स्टेंडर्ड Reno 17 में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया जाएगा। ओप्पो के इन दोनों फोन में Android 17-पर आधारित ColorOS 17 का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह सॉफ्टवेयर 6 साल तक स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगा। फिलहाल यह साफ नहीं कि ओप्पो फोन को 6 एंड्रॉयड अपग्रेड ऑफर करेगा या नहीं।
OPPO ने चिपसेट और कैमरा को लेकर जानकारी शेयर की है, जिससे पता चलता है कि इसमें कंपनी ने मेजर अपग्रेड नहीं किया है। इससे पहले Reno 16 Pro में भी 200MP प्राइमरी कैमरा और Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया था। स्टेंडर्ड Reno 16 इंडियन मार्केट में Snapdragon 7 Gen 4 के साथ ही लॉन्च किया गया था। इसमें भी कोई बदलाव नहीं हैं।
Reno 17 के बार में सामने आई टिप के मुताबिक, फोन में 6.5-इंच की डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी हो सकती है। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3-इंच की स्क्रीन और 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। बैटरी और डिस्प्ले को लेकर ओप्पो ने कुछ भी जानकारी कन्फर्म नहीं की है। अगर बैटरी के मामले में आई जानकारी ठीक है तो यह इस सीरीज के लिए पिछली जेनरेशन के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। Reno 16 को 6,700mAh और 7,000mAh बैटरी के साथ (अलग अलग वेरिएंट) लॉन्च किया गया था। अब दावा किया जा रहा है कि Reno 17 में 8,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।